बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्मा रहा है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन जारी है। एनडीए ने 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया अभी नामों की घोषणा करने में पीछे है। जनसुराज की तरफ से दो सूचियां जारी हो चुकी हैं।
एनडीए ने बिहार चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। देशभर से नेताओं को प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जल्द ही बिहार दौरे पर जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा आज बिहार पहुंचेंगे। ये नेता भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन रैलियों में भाग लेंगे। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ भाजपा के कई बड़े नेता बिहार में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करके बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वह मेरा बूथ, सबसे मजबूत पहल के तहत कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करेंगे।
मोदी ने बिहार में भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ काम करने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से जुड़ने और अपने सुझाव साझा करने का भी आग्रह किया।
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की गई थी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर होगी।
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिनमें लगभग 7.42 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 100 साल से ऊपर के 14 हजार मतदाता भी शामिल हैं। पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फॉर्म 12D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। बूथ तक मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी।
बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2025
ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।https://t.co/pZAaueLpLv
15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
मेरा आग्रह है…आप सभी… pic.twitter.com/VZRWV3DPXw
गौतम गंभीर की चेतावनी! वेस्ट इंडीज टेस्ट खत्म होते ही रणजी खेलें खिलाड़ी
श्रीलंका की PM हरिनी आमरसूरिया: दिल्ली से पुराना नाता, तीन दिवसीय भारत यात्रा पर
नथिंग... से एवरीथिंग इज वेल इन NDA : अमित शाह की कुशवाहा से मुलाकात का राज
Apple ने भारत में लॉन्च किया M5 चिप वाला iPad Pro, जानें कीमत और फीचर्स!
बिहार चुनाव 2025: अररिया में सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा!
KBC विवाद के बाद अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, जानिए क्या है वजह
घाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन बनाम बाबूलाल सोरेन, रोमांचक मुकाबला तय!
Apple ने दिया धोखा! iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज हुआ पिंक... सोशल मीडिया पर मची हाहाकार
NDA में सीटों पर घमासान! BJP ने घोषित किए 71 उम्मीदवार, महागठबंधन में भी मचा है सीट-युद्ध
बिहार चुनाव 2025: आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, छपरा से प्रेम प्राप्त सिंह को टिकट