बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए चेहरों के जुड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
मंगलवार को प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हो गईं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है। पार्टी इस सीट पर युवा और लोकप्रिय चेहरे को लाने की योजना बना रही है।
मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग और मिथिला क्षेत्र में लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा उन्हें अपने प्रचार अभियान का भी चेहरा बना सकती है।
यदि मैथिली को टिकट मिलता है, तो यह पहली बार होगा जब बिहार की लोक-संस्कृति से जुड़ी कोई प्रसिद्ध गायिका सीधे राजनीतिक मैदान में उतरेंगी।
इससे पहले मैथिली ठाकुर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
मुलाकात के बाद मैथिली ने कहा कि भाजपा नेताओं के साथ उनकी आधे घंटे की चर्चा सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि वे एनडीए के समर्थन में हैं और हमेशा से भाजपा उनकी प्राथमिकता रही है।
मैथिली ने यह भी कहा कि दिल्ली में काम के लिए रहती हैं, लेकिन उनकी आत्मा बिहार से जुड़ी है। वे बिहार रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं और राज्य के विकास में योगदान देना चाहती हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मैथिली ठाकुर के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि 1995 में लालू राज आने के बाद जो परिवार बिहार छोड़ गया था, उसकी बिटिया मैथिली ठाकुर अब बदलते बिहार की रफ्तार देखकर लौटना चाहती हैं।
दरभंगा की रहने वाली मैथिली ठाकुर लोक संगीत और मिथिला संस्कृति के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस साल मैथिली ने 25 वर्ष की उम्र पूरी की है।
मैथिली को बचपन से गाने का शौक है और उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक में प्रशिक्षण लिया है। मैथिली ने कई भाषाओं में गाने गाए हैं और विदेशों में भी प्रदर्शन किया है। उनके पिता रमेश ठाकुर और माता भारती ठाकुर दोनों संगीत शिक्षक हैं।
मैथिली के दो भाई भी संगीत की दुनिया में अपना करियर बना रहे हैं। उनके सभी बच्चों को उनके दादा और पिता ने हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की तालीम दी है, साथ ही हारमोनियम और तबला बजाने की ट्रेनिंग भी दी गई।
भाजपा के लिए मैथिली का शामिल होना पार्टी की रणनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी इस कदम के जरिए युवा और लोकप्रिय चेहरों को विधानसभा चुनाव में उतारकर अपने वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है।
मिथिला क्षेत्र में मैथिली की लोकप्रियता भाजपा के लिए प्रचार का महत्वपूर्ण साधन साबित हो सकती है।
*#WATCH | #BiharElection2025 से पहले, लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर पटना, बिहार में भाजपा में शामिल हुईं। pic.twitter.com/U0q42cLqqH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
मेरा बेटा चलाएगा, जो करना है कर लो... नाबालिग ने कार से तोड़ी दीवार, मां का बेशर्म जवाब!
सड़क पर जानलेवा टक्कर: नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
टिकट नहीं तो धरने से नहीं उठूंगा: JDU विधायक गोपाल मंडल का मुख्यमंत्री आवास के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
गढ़चिरौली में नक्सलियों को बड़ा झटका: कुख्यात नक्सली सोनू 60 साथियों संग हुए सरेंडर
मौत के मुंह से खींच लाया! पालतू कुत्ते ने चील से बच्चे की जान बचाई
गांधी-आंबेडकर को नहीं छोड़ा, तो मैं कौन हूँ? RSS पर बरसे खड़गे के बेटे!
झकझोर देने वाला दृश्य: सड़क पर फंसा विकलांग बुजुर्ग, अनदेखा करते रहे लोग!
मानवता शर्मसार: राह चलते तड़पते रहे बुजुर्ग, फिर मसीहा बनकर आया युवक
भारत-पाक हॉकी खिलाड़ियों का हाई फाइव, क्रिकेट की नो हैंडशेक परंपरा टूटी, मैच 3-3 से टाई
क्या इन लोगों का मानसिक संतुलन खो गया है? रील के लिए जान जोखिम में!