टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों के करियर पर खतरा, अगले 4 महीने करेंगे भाग्य का फैसला!
News Image

भारत में घरेलू क्रिकेट का मौसम 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है। रणजी ट्रॉफी कल से शुरू हो रही है। अगले चार महीनों में रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी सहित कई घरेलू टूर्नामेंट होने वाले हैं।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों के पास घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का मौका है। अगले चार महीने कई खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला करेंगे। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके करियर दांव पर लगे हैं, क्योंकि अगर वे घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो टीम इंडिया में उनकी वापसी मुश्किल हो जाएगी।

1. करुण नायर:

करुण नायर का पिछला घरेलू सत्र अच्छा रहा और इसी वजह से आठ साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई। नायर को इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नायर को टेस्ट टीम से हटा दिया गया है और अब अगर उन्हें वापसी करनी है, तो घरेलू सीजन में रनों का पहाड़ खड़ा करना होगा।

2. पृथ्वी शॉ:

एक समय पृथ्वी शॉ को भारत का भविष्य का सितारा माना जाता था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुछ मैच खेले, लेकिन उनकी फॉर्म में गिरावट आई। इसके बाद से वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें मुंबई क्रिकेट टीम ने भी बाहर कर दिया। अब अगले घरेलू सीजन में वह महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे। उनका करियर एक तरह से दांव पर लगा है, क्योंकि यह सीजन भी अच्छा नहीं रहा तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

3. अभिमन्यु ईश्वरन:

अभिमन्यु ईश्वरन पिछले चार साल से टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। ईश्वरन को बिना मौका दिए ही अब टेस्ट स्क्वाड से भी बाहर कर दिया। अभिमन्यु पर घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। वह यहां से दोबारा टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

4. ईशान किशन:

ईशान किशन टीम इंडिया से काफी समय से बाहर हैं। IPL 2025 में भी उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा। अब ईशान की किस्मत का फैसला रणजी ट्रॉफी में होगा। वह झारखंड की कप्तानी करने वाले हैं और अब उन्हें दोबारा टीम इंडिया में जगह बनानी है, तो धमाकेदार प्रदर्शन करके रनों का अंबार लगाना होगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल को लगी ऐसी जगह गेंद, बताने में भी आएगी शर्म!

Story 1

WWE Raw में मची तबाही: भाइयों में पड़ी फूट, हेमन ने दिया धोखा, मेन इवेंट में बवाल!

Story 1

सिराज ने शाई होप को बोल्ड कर रचा इतिहास, 2025 में टेस्ट में बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Story 1

तेजस्वी यादव तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, 15 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा!

Story 1

मंच पर ट्रंप ने कहा, आप बेहद खूबसूरत हैं! , शर्म से लाल हुईं इटली की पीएम मेलोनी

Story 1

IPS अधिकारी आत्महत्या मामले में नया मोड़: हरियाणा में एक और पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी!

Story 1

एक झटके में प्राण निकले! पेट्रोल पंप पर ड्राइवर को साइलेंट अटैक, मौत का मंजर कैमरे में कैद

Story 1

क्या वाकई नाराज हैं नीतीश? जेडीयू ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी!

Story 1

एलजी आईपीओ: जिसके हाथ लगा, उसकी हुई चांदी!

Story 1

प्रेमिका की गोद में पति: पत्नी के पहुंचने पर बोला- अब यही मेरी जिंदगी!