आजकल सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। हंसी-मजाक के वीडियो तो खास तौर पर लोगों को पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी जेब से सुतली बम निकालता है और दूसरा फेवीक्विक। फिर वे दोनों अपने एक दोस्त के पास जाते हैं जो फोन में व्यस्त है। वे चुपके से बम को उस तरफ से पकड़ा देते हैं जहाँ फेवीक्विक लगा था।
अंजान दोस्त बम पकड़ लेता है और वे उसमें आग लगा देते हैं। अब वह बम फेंकने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसके हाथ में चिपक जाता है! आगे क्या होता है, यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, दीवाली पर खास दोस्तों से सावधानी बरतें अन्यथा काण्ड हो सकता है, देखिए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, बहुत आतंक मचाए रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसे दोस्तों को जितना जल्दी छोड़ दो उतना अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों को दोस्त बोलना बंद कीजिए भाई।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। हम इस दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं। कृपया दिवाली पर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें और अपने दोस्तों के साथ सुरक्षित रहें।
दीपावली पर खास दोस्तों से सावधानी बरतें अन्यथा काण्ड हो सकता है देखिए। 😂🤣🔥 pic.twitter.com/sIIzAAq14p
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) October 12, 2025
चलती मेट्रो में लड़की को पढ़ाई करते देख बुजुर्ग ने किया ऐसा, यकीन करना मुश्किल!
क्या प्रशांत किशोर, चिराग पासवान के वोट बैंक में लगा पाएंगे सेंध?
गाजा युद्ध समाप्त: ट्रंप का दावा, जल्द होगी कैदियों की अदला-बदली
महिला विश्व कप अंक तालिका में उलटफेर: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को नुकसान!
सिकंदर के फ्लॉप होने का ठीकरा सलमान पर, एक्टर ने डायरेक्टर पर बोला हमला, कहा सेट पर...
आसान नहीं रोहित शर्मा होना! अय्यर की गलती पर हिटमैन ने दिखाया सम्मान
इंटरनेट पर छाया हिटमैन ! अय्यर की गलती पर रोहित शर्मा ने जीता दिल
हाईवे पर ड्राइवर को आई झपकी, पलटने से पहले बची जान!
करवा चौथ: लोको पायलट पति को छुट्टी नहीं मिली, पत्नी ने स्टेशन पर ही तोड़ा व्रत!
IND vs WI: आप जानते हैं वो OUT... , बुमराह का गुस्सा स्टंप माइक में कैद, DRS पर दिल्ली में ड्रामा!