सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के कलेजे मुंह को आ रहे हैं। यह वीडियो एक खतरनाक स्टंट से जुड़ा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छों से भरी नदी के ऊपर पैराग्लाइडिंग कर रहा है।
वीडियो में दिखाई देता है कि पैराग्लाइडर हवा में उड़ते हुए नदी के बेहद करीब आ जाता है। नीचे मगरमच्छों का झुंड मुंह बाए इंतजार कर रहा होता है। ऐसा लगता है कि जरा सी चूक होने पर वह सीधे मगरमच्छों के बीच गिर जाएगा। कई बार तो ऐसा लगता है कि वह मगरमच्छों के जबड़े में ही जा गिरेगा, लेकिन वह किसी तरह अपना पैर ऊपर कर लेता है और बाल-बाल बच जाता है।
वीडियो का हर फ्रेम दर्शकों को रोमांच और डर से भर देता है। स्टंट कर रहे व्यक्ति की भी हालत खराब है। यह कुछ सेकंड का वीडियो रोमांच, डर और हैरानी का मिश्रण है। इसे देखकर ऊपर से गिरे, खजूर पर अटके वाली कहावत याद आती है।
इस चौंकाने वाले वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है। 29 सेकंड के इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पागलपन की हद तक का एडवेंचर बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि भाई, जान प्यारी नहीं क्या? एक यूजर ने तो यहां तक लिखा है कि इसे देखकर तो मेरा मोबाइल तक कांप गया ।
वीडियो देखने के बाद एक सलाह भी दी जा रही है, वीडियो देखिए, रोमांच का मजा लीजिए, लेकिन ऐसे खतरनाक एडवेंचर करने की भूल मत कीजिए।
डिस्क्लेमर: यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है और यह मनोरंजन के उद्देश्य से है।
real extreme sports 🤣😅 pic.twitter.com/DLnhD5EgLT
— kinan (@cheese_nastar) October 11, 2025
पोलॉक की जुबान फिसली, शान मसूद को बताया भारत का कप्तान !
बंदर ने गिने नोटों के बंडल, लोग बोले - अंबानी के घर आना-जाना है!
ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी का बड़ा बयान, बीजेपी और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना!
ये आउट होगा, ड्रामा करेगा : बाबर आजम पर रमीज राजा के कमेंट से मचा बवाल!
ये ड्रामा करेगा... बाबर आज़म पर पूर्व कप्तान का विवादित कमेंट, माइक बंद करना भूले
अभिषेक बच्चन का जया बच्चन को प्यार भरा चुंबन, ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल!
चारमीनार के पास पहियों पर टाइम बम : LPG सिलेंडर का खुलेआम इस्तेमाल, वायरल वीडियो से हड़कंप
लाइव मैच में दर्दनाक हादसा , खिलाड़ी व्हीलचेयर पर मैदान से बाहर!
बिहार चुनाव से पहले राजद को झटका: विधायक का इस्तीफा, तेजस्वी दिल्ली रवाना
बुमराह की तूफानी गेंद! स्टंप उड़ा, बल्लेबाज देखता रह गया!