बाढ़ में फंसे एक 15 दिन के हाथी के बच्चे को हाल ही में बचाया गया। लेकिन, नियति को कुछ और ही मंजूर था।
वन अधिकारियों ने रेस्क्यू के बाद उसे उसकी मां से मिलाने की भरसक कोशिश की। दुर्भाग्यवश, मां ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने इस घटना का एक 29 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में बच्चे को एक ट्रक से उतारते हुए दिखाया गया है। अब यह नन्हा हाथी एक नए घर में रहने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।
कासवान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, हाल ही में एक अन्य जिले में आई बाढ़ के दौरान नदी से 15 दिन के एक हाथी के बच्चे को बचाया गया। उसकी मां से मिलाने के असफल प्रयासों के बाद अंतिम उपाय के रूप में वह हमारे एक पिलखाना में विशेषज्ञों की देखरेख में है।
अधिकारी ने आगे बताया कि हाथी का बच्चा स्वस्थ, सक्रिय है और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस वीडियो को अब तक 47 हजार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
लोगों ने वन अधिकारियों द्वारा हाथी के बच्चे की जान बचाने के प्रयासों की सराहना की है। साथ ही, कई लोगों ने बच्चे के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा, एक और जान बचाने के लिए टीम को सलाम। दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, इस उम्र में मां से दूर रहना इस बच्चे के लिए काफी कठिन होगा।
A 15-day-old elephant calf rescued from the River during recent flood in another district.
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 11, 2025
After failed reunion attempts with her mother, as a last resort, she’s under expert care at one of our Pilkhana.
Healthy, active, and responding well. Such small kid. pic.twitter.com/EgpcggMP7j
अमेरिका का यू-टर्न: भारत पर जान लुटाने को तैयार, खुलकर कर रहा तारीफ!
25 साल बाद भी बोलेरो का क्रेज बरकरार! क्यों नहीं होती ये SUV पुरानी?
वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, पर कोच और चयनकर्ता... जडेजा का छलका दर्द
नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को घर में रौंदा!
दलित युवक को ब्राह्मण के पैर धोने और गंदा पानी पीने पर मजबूर किया, कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
मां को ठंड से बचाने के लिए बच्चे ने ओढ़ाई चादर, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
केबीसी 17 के मंच पर बच्चे की बदतमीजी, अमिताभ बच्चन भी हुए हैरान!
जापान में महामारी का खतरा बढ़ा, 4000 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
राशिद खान का जादू! अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को धोया, वनडे सीरीज जीती
दिल्ली में शुभमन गिल का सुपरमैन अवतार, लपका चंद्रपॉल का अविश्वसनीय कैच!