स्मृति मंधाना: इतिहास रचते हुए एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी!
News Image

विशाखापत्तनम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक नया इतिहास रच दिया है।

मंधाना अब एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार रन बनाने वाली न केवल भारत की, बल्कि विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 रन बनाते ही मंधाना ने साल 2025 में अपने 1000 वनडे रन पूरे कर लिए। यह उपलब्धि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सोफी मोलिनक्स की गेंद पर छक्का लगाकर हासिल की।

इसके साथ ही, स्मृति मंधाना ने वनडे मैचों में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान 112 पारियों में 5569 गेंदों का सामना करते हुए हासिल किया।

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में मंधाना ने अर्धशतक लगाया, जो इस महिला विश्व कप में उनका पहला अर्धशतक है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। (खबर लिखे जाने तक), भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 137 रन था। दोनों ही बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नामीबिया का धमाका! आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को धूल चटाई

Story 1

वेटिकन सिटी में पवित्र वेदी पर युवक ने किया पेशाब, तीर्थयात्रियों में आक्रोश!

Story 1

कुलदीप का कहर: विंडीज पस्त, होप को हवा भी ना लगी, आधी टीम ढेर!

Story 1

MBBS छात्रा से गैंगरेप: ममता बनर्जी का विवादित बयान, लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए

Story 1

दर्द से परेशान मां सो रही थी सोफे पर, मासूम बेटे ने ठंड से बचाने के लिए किया ऐसा काम कि...

Story 1

आखिरकार तालिबान के सामने महिला पत्रकार शामिल, विदेश मंत्री ने दिया हैरान करने वाला बयान!

Story 1

केबीसी में बच्चे की बदतमीजी से बिग बी के फैंस हुए नाराज़, वीडियो वायरल

Story 1

तालिबान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री, तीखे सवाल जवाब!

Story 1

क्या राघोपुर में तेजस्वी की होगी अमेठी जैसी हार? प्रशांत किशोर ने दी खुली चुनौती

Story 1

खान तिकड़ी का महासंगम: शाहरुख, सलमान और आमिर 3000 किलोमीटर दूर मचाएंगे धमाल!