पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक विवादित बयान दिया है।
सीएम बनर्जी ने घटना के लिए निजी कॉलेज की जिम्मेदारी पर जोर दिया और साथ ही लड़कियों को रात में परिसर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, यह एक निजी कॉलेज है। तीन हफ्ते पहले, ओडिशा में समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ था। ओडिशा सरकार क्या कार्रवाई कर रही है?
उन्होंने घटना के लिए कॉलेज प्रशासन और छात्रा दोनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। वह रात के 12:30 बजे कैसे बाहर आ गई? जहां तक मुझे पता है, घटना जंगल में हुई थी। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। जांच जारी है। मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों, खासकर लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए।
सीएम ने लड़कियों को रात में न निकलने की सलाह दी और कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को रात में (कॉलेज से) बाहर नहीं जाने देना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी। यह एक जंगल क्षेत्र है।
हालांकि, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा, पुलिस सभी लोगों की तलाशी ले रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होगा उसे कड़ी सजा दी जाएगी। तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाजपा शासित राज्यों समेत अन्य राज्यों में हुई ऐसी ही घटनाओं का हवाला देकर अपनी सरकार का बचाव किया।
उन्होंने कहा, जब ऐसा दूसरे राज्यों में होता है, तो यह भी निंदनीय है। ऐसी घटनाएं मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा (में होती हैं); हमें भी लगता है कि सरकार को वहां कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे राज्य में तो हमने एक-दो महीने में ही आरोप-पत्र दाखिल कर दिया और निचली अदालत ने आरोपियों को फांसी पर लटकाने का आदेश दे दिया।
#WATCH | Kolkata, WB: On the alleged gangrape of an MBBS student in Durgapur, CM Mamata Banerjee says, ... The girls should not be allowed to go outside (college) at night. They have to protect themselves also. There is a forest area. Police are searching all the people. Nobody… https://t.co/9cck7wwxcn pic.twitter.com/OnuFiFSIAz
— ANI (@ANI) October 12, 2025
गुस्से में शख्स ने ओला शोरूम के बाहर स्कूटी को लगाई आग, वीडियो वायरल
बादशाह और खिलाड़ी एक साथ! शाहरुख ने लगाया अक्षय को गले, देखते रह गए करण जौहर
दुर्गापुर गैंगरेप: क्या दोस्त ही बनी दुश्मन? सहपाठी खोलेगी राज!
कर्नाटक में RSS शाखाओं पर प्रतिबंध? मंत्री प्रियांक खरगे ने CM को लिखी चिट्ठी, की बड़ी मांग!
जोधपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी करंट लगने से गिरा, हालत गंभीर
सावधान! दिल्ली में नकली ENO और टूथपेस्ट का भंडाफोड़, 30 लाख का माल बरामद
IND vs WI: केएल राहुल बने मैदान पर अंपायर! खिलाड़ी लौटने लगे पवेलियन
दलित युवक को ब्राह्मण के पैर धोने और गंदा पानी पीने पर मजबूर किया, कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
मां को ठंड से बचाने के लिए बच्चे ने ओढ़ाई चादर, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को घर में रौंदा!