नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा का समय आ गया है। चिकित्सा, भौतिकी, और रसायन विज्ञान के पुरस्कारों का ऐलान पहले ही हो चुका है। सबकी नज़रें आज 10 अक्टूबर को होने वाली शांति पुरस्कार की घोषणा पर टिकी हैं।
किस व्यक्ति को इस बार नोबेल शांति पुरस्कार मिलेगा, यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महीनों से यह पुरस्कार पाने की इच्छा जता रहे हैं। सवाल यह है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलेगा?
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होगी। इस बार 338 उम्मीदवार दौड़ में हैं, जिनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल हैं। ट्रंप का नाम सुर्खियों में है, क्योंकि उन्होंने कई देशों में युद्ध रुकवाकर पुरस्कार पाने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि, इस बार उनकी राह मुश्किल दिख रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने दुनियाभर में 8 युद्ध रुकवाए हैं, जिसमें गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष विराम भी शामिल है। वे भारत और पाकिस्तान में सीजफायर का श्रेय भी खुद को देते रहते हैं, जिसे भारत ने बार-बार खारिज किया है। वे कई मौकों पर खुद को शांतिदूत दिखाने की कोशिश कर चुके हैं।
पाकिस्तान और इजरायल जैसे देशों ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप का समर्थन किया है। पाकिस्तान ने कहा कि उन्होंने भारत से सीजफायर में भूमिका निभाई थी, इसलिए उन्हें नामांकित किया गया। इजरायल का भी कहना है कि ट्रंप इस पुरस्कार के हकदार हैं।
ट्रंप की दावेदारी कमजोर मानी जा रही है। नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 थी। ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ 20 जनवरी को ली थी, यानी इसके 11 दिन बाद ही प्रक्रिया बंद हो गई थी। गाजा शांति डील में देरी हुई, इसलिए भी उनके जीतने की संभावना कम है।
समिति के पांच सदस्यों ने अंतिम बैठक की थी। आमतौर पर विजेता का चयन अंतिम बैठक से पहले ही हो जाता है। स्वीडिश प्रोफेसर पीटर वालेंस्टीन का कहना है कि अगले साल ट्रंप के जीतने के मौके बेहतर हो सकते हैं, तब तक गाजा पहल की सच्चाई सामने आ जाएगी। पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की निदेशक नीना ग्रेगर का मानना है कि ट्रंप के बयान शांतिपूर्ण दृष्टिकोण की ओर इशारा नहीं करते हैं।
THE PEACE PRESIDENT. pic.twitter.com/bq3nMvuiSd
— The White House (@WhiteHouse) October 9, 2025
संत प्रेमानंद के लिए मुस्लिम विधायक ने मांगी दुआ: इंसानियत की मिसाल
करवा चौथ: व्रत के साथ मीम्स का तड़का, इंटरनेट पर छाया हंसी-मजाक का माहौल
वेनेजुएला की आयरन लेडी मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल, ट्रंप विरोधी देश को मिला सम्मान
रणथंभौर में मां-बेटी बाघिनों के बीच खूनी जंग, टेरिटरी के लिए हुआ भीषण संघर्ष!
बिहार चुनाव 2025: ओपिनियन पोल में NDA आगे, क्या नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री?
करवा चौथ 2025: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का अनोखा अंदाज, महिलाओं संग जमकर नाचीं!
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा का धमाका, छक्कों से फैंस हुए दीवाने
बिजली के खंभे पर लाइनमैन तंदूर बना, वीडियो देख कांप उठी रूह
कफ सिरप: तमिलनाडु में बनी तो कांग्रेस वहां आंदोलन क्यों नहीं कर रही - मुख्यमंत्री यादव का सवाल
रणथंभौर में मां-बेटी बाघिनों के बीच खूनी जंग, वर्चस्व की लड़ाई में रिद्धि ने मीरा को हराया!