जहां कहते हैं, अंगूठा लगा दो, मैं लगा देती हूं : CM रेखा के बयान पर AAP का तंज
News Image

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हल्के-फुल्के अंदाज में कहती हुई दिख रही हैं, ये जहां फाइल पर कहते हैं अंगूठा लगा दो, मैं लगा देती हूं...

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर फुलेरा की पंचायत वाली सरकार चलाने का आरोप लगाया है। AAP ने इस बयान पर तंज कसते हुए रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है।

यह वीडियो 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन का है। सीएम रेखा गुप्ता त्रिलोकपुरी में एक मंच से भाषण दे रही थीं। उनके बगल में विधायक रविकांत भी खड़े थे।

सीएम रेखा गुप्ता विधायक की तरफ इशारा करके कहती हैं, मुझे नहीं पता है। ये जहां फाइल पर कहता है अंगूठा लगा दो, मैं वही लगा देती हूं। अब ये जानें और तुम जानो। मेरी तरफ से कोई मनाही नहीं है।

AAP ने भाजपा नेता रेखा गुप्ता का वीडियो शेयर करते हुए हमला किया है। AAP ने लिखा है कि दिल्ली में फुलेरा की पंचायत वाली सरकार चल रही है।

AAP का आरोप है कि BJP की पर्ची प्रक्रिया से बनी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद बता दिया है कि उनकी सरकार बाहरी लोगों के इशारों पर चल रही है, और उनकी बताई गई फाइलों पर अंगूठा लगाए जाते हैं।

AAP ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले सीएम साहिबा के पति दिल्ली सरकार के अधिकारियों की बैठक लेते रहे हैं। AAP के अनुसार, दिल्ली में सरकार नहीं बल्कि फुलेरा की पंचायत चल रही है।

मामला यह था कि सीएम रेखा गुप्ता त्रीलोकपुरी में वाल्मीकि जयंती पर एक सभा को संबोधित कर रही थीं। भाषण समाप्त होने पर विधायक रविकांत ने उनसे स्टेडियम के बारे में बोलने के लिए कहा।

जवाब में सीएम रेखा ने कहा, स्टेडियम का बता दिया मैंने भाई। आपके यहां जो नया स्टेडियम है... अब मुझे नहीं पता, ये जहां फाइल पर कहता है अंगूठा लगा दो, मैं वहीं लगा देती हूं। अब ये जाने और तुम जानो। मेरी तरफ से कोई मनाही नहीं है। जितने मर्जी काम करवाओ।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हर घर नौकरी: तेजस्वी के वादे पर जेडीयू का पलटवार, ज़मीन के बदले नौकरी याद दिलाई

Story 1

नेटफ्लिक्स की स्ट्रेंजर थिंग्स का अंतिम सीजन: हर एपिसोड 500 करोड़ का!

Story 1

मोदी-स्टार्मर मुलाकात: 7000 नई नौकरियां, छह लाख नौकरियों को फायदा, बड़ा निवेश!

Story 1

पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, वैशाली में बांटे पैसे

Story 1

IPS पुरन कुमार की आत्महत्या से पहले 15 कॉल: पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Story 1

बिहार: टिकट चेकर से उलझी टीचर का नया वीडियो वायरल, ट्रेन में कैसे बना तिल का ताड़ !

Story 1

पुणे में बीच सड़क युवती से मारपीट: वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

Story 1

मधुबनी से दिखा हिमालय का अद्भुत नज़ारा, सोशल मीडिया पर धूम

Story 1

कानपुर में बम धमाका, आठ घायल, पुलिस जांच में जुटी

Story 1

आतंक और भय के बीच कला की शक्ति: लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को साहित्य का नोबेल