एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के मुंह से जिंदा सांप निकाला जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर सो रही थी, तभी सांप उसके मुंह में घुस गया और धीरे-धीरे उसके गले से नीचे उतर गया।
जब महिला को तकलीफ हुई, तो परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला के मुंह में एक पाइप डाला और बड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकालने में सफलता पाई। वीडियो में दिख रहा है कि सांप पाइप में फंसा हुआ है और डॉक्टर उसे धीरे-धीरे बाहर खींच रहे हैं। सांप को देखकर डॉक्टर भी एक पल के लिए डर जाते हैं।
अस्पताल में मौजूद लोग यह देखकर हैरान हैं कि सांप महिला के मुंह में कैसे घुसा और महिला को इसका पता कैसे नहीं चला। महिला दर्द से कराह रही है, जबकि डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं। वीडियो देखने वालों की रूह कांप उठी है।
यह वीडियो @arojinle1 नामक एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर वीडियो नहीं होता तो कोई यकीन ही नहीं करता कि ऐसा भी हो सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे तो देखकर ही डर लग रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, सलाम है डॉक्टर की टीम को जिन्होंने बगैर डरे महिला की जान बचा ली।
The snake reportedly entered the woman’s mouth when she was sleeping outside and slithered down her throat. https://t.co/8R6inpyH4o pic.twitter.com/k7DAAUCJv2
— Arojinle (@arojinle1) October 7, 2025
PoK में फिर उठी भारत से मदद की गुहार! कहा - पाकिस्तान डूबता टाइटैनिक, ये दुष्ट रहने लायक नहीं
WWE Crown Jewel में इन 3 सुपरस्टार्स को मिल सकता है धोखा!
बिहार चुनाव 2025: मसौढ़ी के बाद जहानाबाद में RJD विधायक का विरोध, सड़क पर हंगामा
आपदा ही जुगाड़ की जननी: मच्छर मारने वाले रैकेट से जलाई गैस, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!
दुकान से हॉट डॉग लेकर भागी बत्तख, फिर जो हुआ, आंखें हो जाएंगी नम!
सीसीटीवी में कैद खौफनाक विस्फोट! 10 KM तक गूंजी धमाकों की आवाज
अखिलेश यादव की रामपुर यात्रा: क्या आजम खान के चलते सांसद नदवी की राह होगी कठिन?
भारत की निगाहें पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड
तीस हजारी कोर्ट में दिल का दौरा, एएसआई की दर्दनाक मौत!
रसायन विज्ञान में 2025 का नोबेल पुरस्कार: कितागावा, रॉबसन और याघी सम्मानित