पहाड़ों पर मौसम ने अचानक करवट ली है। उच्च हिमालई क्षेत्र में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।
उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह से ही मौसम बदला-बदला नजर आया। बारिश शुरू हो गई और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी। बारिश और बर्फबारी से उत्तरकाशी जिले में ठंड बढ़ गई है।
गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद धाम और निचले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडक महसूस होने लगी है। बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है।
बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड का मौसम सुहाना हो गया है। जानकारों की मानें तो आने वाली फसली सीजनों के लिए यह बारिश, बर्फबारी फायदेमंद साबित होगी। अचानक हुए मौसम में बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है, जिसकी वजह से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
केदारनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। देश-विदेश से धाम पहुंच रहे बाबा के भक्त बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है।
ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत केदारनाथ आने वाले यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे गर्म कपड़े, जूते के जरूरी दवाइयां साथ लेकर यात्रा करें। अब तक 16 लाख 50 हजार श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
चमोली जिले में भी सोमवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। बद्रीनाथ, हेमकुण्ड साहिब के साथ नीति घाटी में जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है, ऐसा लग रहा है कि पहाड़ों की चोटियों ने मानो चांदी की चादर ओढ़ ली है।
जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी थाना तहसील को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 7 अक्टूबर तक सभी ट्रैकिंग रूट पर आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम और आसपास के इलाके बर्फ से गुलजार हैं। बारिश और ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
*गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी
— NDTV India (@ndtvindia) October 7, 2025
उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. बर्फबारी के बाद धाम और निचले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंडक महसूस होने लगी है. बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है.… pic.twitter.com/tFFxEnYJjV
महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर: 68 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, सीएम ने घोषित किया राहत पैकेज!
मैं नहीं सुधरूंगा : पीएम मोदी के बाद अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से पूछा - संतरा कैसे खाते हैं?
बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे से पहले चिराग पासवान का बड़ा दांव, पुराने फैसले को पलटा
IND vs AUS: क्या टीम इंडिया को खलेगी इन दो दिग्गजों की कमी?
MS धोनी का नया कारनामा: बने DGCA सर्टिफाइड ड्रोन पायलट
पृथ्वी शॉ का मैदान पर बवाल: सरफराज के भाई मुशीर खान को बल्ला मारने दौड़े!
क्या अक्षरा सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में आजमाएंगी किस्मत? गिरिराज सिंह से मुलाकात ने मचाई हलचल
गड्ढे में फंसा सांप और नेवला, रोमांचक जंग देख कांप उठी रूह!
आठवें वेतन आयोग: सवा करोड़ कर्मचारियों की सैलरी कब बढ़ेगी?
दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर हाहाकार, जाम से लोग बेहाल