अनुषा दांडेकर, जिन्होंने कभी टीवी अभिनेता करण कुंद्रा को डेट किया था, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके और करण का रिश्ता काफी चर्चित रहा था। दोनों ने साथ में एक शो भी किया था और उनके बीच प्यार साफ दिखता था। लेकिन अचानक ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
लंबे समय तक दोनों ने इस बारे में चुप्पी साधे रखी, लेकिन हाल ही में अनुषा ने अपने पॉडकास्ट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर बेवफाई का आरोप लगाया था। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसने करण कुंद्रा के फैंस का पारा बढ़ा दिया है।
अनुषा दांडेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सिचुएशनशिप पर बात कर रही हैं। इस वीडियो में अनुषा खुले तौर पर यह स्वीकार कर रही हैं कि उन्हें कभी प्यार हुआ ही नहीं।
अनुषा कहती हैं कि सिचुएशनशिप का मतलब है अपनी बगल वाली सीट को भरना और उसे तब तक इस्तेमाल करना जब तक सही इंसान न मिल जाए।
अनुषा दांडेकर वीडियो में कह रही हैं, मेरे लिए यह एक प्लेसहोल्डर जैसा है। आप तब तक उस कुर्सी पर बैठे रहते हैं, जब तक कोई बेहतर ऑप्शन नहीं मिल जाता। यह कुछ ऐसा है जैसे आप उस जगह को एक आदमी से भर रहे हैं, उसे अपनी ट्रिप, बर्थडे, और यहां तक कि S**x के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, आप अब भी किसी बेहतर के आने का इंतजार कर रहे हैं और कह सकते हैं कि यह सिर्फ सिचुएशनशिप है। जब वह बेहतर इंसान मिल जाता है तो आप उस जगह को हटा देते हैं और इसके बाद असली रिश्ता शुरू होता है। मेरे ख्याल से यही सिचुएशनशिप है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अनुषा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। कई लोगों का कहना है कि वह करण कुंद्रा के साथ भी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं थीं और उन्होंने अभिनेता को बस इस्तेमाल किया।
वायरल हो रही क्लिप की शुरुआत में अनुषा कहती हैं कि उन्हें कभी प्यार नहीं हुआ, जिसके चलते यूजर्स का कहना है कि अनुषा, करण कुंद्रा के साथ भी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं थीं।
हालांकि, इस पॉडकास्ट को देखने पर पता चलता है कि अनुषा इसमें सिचुएशनशिप पर बात कर रही हैं और बता रही हैं कि वह इसके बारे में क्या सोचती हैं।
अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा 2016 से 2019 के बीच रिलेशनशिप में थे, लेकिन 2020 में दोनों ने ऑफिशियली अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। अनुषा से अलग होने के बाद करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं।
she was never in love 😭😭😭
— sky (@shiptothesky) October 4, 2025
used guys for sex, birthday, travels and then moved to next. pic.twitter.com/99QeN1FYnA
नो हैंडशेक की गूंज कोलंबो तक: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा से नहीं मिलाया हाथ
वायरल वीडियो: स्टाइल दिखाने के चक्कर में कपल का स्टंट हुआ फेल, लड़के ने मारी टक्कर
इंसानियत से बड़ी कोई चीज़ नहीं! दादी ने टिकट की जगह दिखाया आधार कार्ड, TT ने भी दिल से माना
IND vs PAK: टॉस में भारत से धोखा, पाक कप्तान का झूठ, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! विश्व कप में भी हरमनप्रीत कौर ने पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ
सूर्यकुमार यादव के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली! भारत-पाक मुकाबले पर करारा तंज
जंगलराज से विकासराज: नीतीश कुमार और NDA की देन, बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
कटक में इंटरनेट सेवा बंद, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद गृह विभाग का आदेश
बिहार चुनाव: मतदाता सूची में नाम नहीं तो अभी भी कर सकते हैं अपील - सीईसी
बिहार विधानसभा चुनाव: 22 नवंबर से पहले होंगे चुनाव, मतदाताओं से भागीदारी की अपील