एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। सुपर फोर में उन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी है। यह बाएं हाथ का ओपनर भारत के लिए एशिया कप में सबसे धांसू प्रदर्शन कर रहा है।
श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को अभिषेक ने सिर्फ 31 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर खूब धोया और लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
अभिषेक ने भारत को एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में स्कोर 71/1 तक पहुंचा दिया, जिससे बड़े स्कोर की नींव रखी गई। उन्होंने 196.77 के स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 2 छक्के लगाए। नौवें ओवर में श्रीलंकाई कप्तान चरित असलंका की गेंद पर वे आउट हो गए।
अभिषेक की यह पारी ऐतिहासिक साबित हुई। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। अभिषेक टी20 एशिया कप के एक संस्करण में 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली ने 2022 संस्करण में भारत के लिए 276 रन बनाए थे, जबकि रिजवान ने 2022 में ही 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। अब अभिषेक 310 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, और फाइनल मुकाबला अभी बाकी है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2022 में 196 रन बनाए थे।
अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कई बार 25 गेंदों से कम समय में अर्धशतक लगाया है। अभिषेक ने यह कारनामा 6 बार किया है और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। उनसे आगे केवल सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 7 बार ऐसा किया है।
Abhishek Sharma brings up yet another 5️⃣0️⃣, off 22 balls 👏
— BCCI (@BCCI) September 26, 2025
His 3rd in a row and 5th in T20Is 🔥
Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/6uAbGn6V02
पीएम मोदी की बड़ी सौगात: पूरे भारत में लॉन्च हुई BSNL 4G सेवा
आधी रात को नेपाल का धमाका: दो बार के विश्व चैंपियन को T20 में धूल चटाई!
विजय रैली में भगदड़: दम घुटने से हांफते लोग, 20 की मौत
नेतन्याहू के UN भाषण का तीखा विरोध; हॉल में खाली कुर्सियां, कोलंबियाई प्रतिनिधिमंडल का बहिर्गमन
इंदौर: मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने के फैसले पर दो व्यवसायियों ने साझेदारी खत्म करने से किया इनकार
आई लव मुहम्मद विवाद: देश के मुसलमानों से संयम बरतने की अपील
पाकिस्तान वापस जाओ : शेख हसीना समर्थकों ने यूएन के बाहर मोहम्मद यूनुस का किया विरोध
बुलडोजर चला लूटतंत्र पर, विकास की गति पकड़ेगा देश: ओडिशा में गरजे मोदी
बिहार में महिलाओं पर योजनाओं की बौछार: ₹10,000 से बदलेगी किस्मत?
ऑपरेशन करते समय गिरी छत! बिहार के अस्पताल में जान बचाने वालों की जान खतरे में!