केवल 50 रुपए की कमाई, कंगना ने बाढ़ पीड़ितों को बताया अपना दर्द
News Image

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। वह यहां मानसून में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मिल रही हैं।

इस दौरान कंगना की एक महिला से बातचीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कंगना ने अपनी तकलीफ बताते हुए कहा कि उन्हें भी समझा जाए। उन्होंने कहा, कृपया मेरा दर्द भी समझिए, मैं भी इंसान हूं।

कंगना ने बताया कि उनका यहां एक रेस्टोरेंट है, जिसमें कल केवल 50 रुपए का बिजनेस हुआ, जबकि उन्हें 15 लाख रुपए तो सिर्फ वेतन के रूप में बांटने पड़ते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में कंगना एक महिला से बात करती नजर आ रही हैं। महिला हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर उनसे कुछ सवाल पूछने की कोशिश कर रही थी। तभी कंगना ने उसे अपना दर्द बताते हुए अपने रेस्टोरेंट को हुए नुकसान का ज़िक्र किया।

कंगना ने महिला से कहा, क्या आप मुझ पर चढ़ाई करने आई हैं या प्रश्न करने आई हैं? चढ़ाई मत करिए, सवाल करिए, हम भी यहीं के वासी हैं। आप हमें नोचने आएंगे, तो कैसे काम करेंगे? मेरा भी घर यहां पर है। मुझ पर क्या बीतती होगी। मेरा भी रेस्टोरेंट यहीं पर है, जिसमें सिर्फ 50 रुपए का बिजनेस हुआ है। 15 लाख रुपए की तो सिर्फ सैलरी देती हूं, 50 रुपए का बिजनेस हुआ है। मुझपे भी क्या बीतती होगी, मेरा दर्द भी तो आप समझिए ना, मैं भी इंसान ही हूं, मैं भी अकेली लड़की हूं, समाज में।

उन्होंने आगे कहा, आप ही की तरह मैं भी सिंगल वुमन हूं। मेरी भी आप आपदा समझिए, मुझ पर आप ऐसे अटैक मत करिए कि जैसे कंगना क्वीन ऑफ इंग्लैंड है और हमारी मदद के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। मैं भी अपना कमाने खाने वाली लड़की हूं। मैं आपको बता रही हूं कि 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि हमने राज्य सरकार को दी है और आज हम यहां पर यही जानने आए हैं कि क्या काम हुआ है। राज्य सरकार ने कितना काम किया है, यह जानने के लिए हम यहां पर हैं।

गौरतलब है कि कंगना ने इस साल की शुरुआत में मनाली में अपना पहला कैफे द माउंटेन स्टोरी खोलने की घोषणा की थी।

अपने दौरे की जानकारी देते हुए कंगना ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा, आज मंडी लोक सभा के मनाली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों और कस्बों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। सोलंग नाला, पलचान, बाहँग, समहान, मनाली गाँव, 17 मिल, बिंदु ढांक, 15 मिल, पतलीकुल, नेरी जैसे क्षेत्रों में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है। हम मिलकर पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाएंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पटरी से उतरी ट्रेन को वापस कैसे लाते हैं ट्रैक पर? वायरल हुआ अनदेखा तरीका

Story 1

क्या पाकिस्तान को बचाने के लिए सऊदी अरब भारत से लड़ेगा? रक्षा समझौते का विश्लेषण

Story 1

एशिया कप: UAE पर जीत, फिर भी पाकिस्तान को फटकार, दिग्गज ने लगाई क्लास

Story 1

हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को क्लीन चिट, क्या कांग्रेस नेता मांगेंगे माफी?

Story 1

बांसुरी स्वराज पर राष्ट्रगान अपमान का आरोप - वीडियो अधूरा, सच्चाई कुछ और

Story 1

सत्यमेव जयते: हिंडनबर्ग के आरोपों पर अदाणी का पलटवार, कहा - झूठ फैलाने वालों, माफी मांगो!

Story 1

राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद, चुनाव आयोग का करारा जवाब, कहा - वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकते

Story 1

बाउंड्री पर परेरा का अद्भुत कैच! रसूली देखते रह गए

Story 1

बुर्ज खलीफा पर जगमगाई पीएम मोदी की तस्वीर, जन्मदिन पर अनोखी बधाई

Story 1

करोड़ों की Ferrari हुई E20 पेट्रोल की शिकार, सोशल मीडिया पर मची खलबली