थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर बवाल, आंसू गैस और पत्थरबाजी से दहला इलाका, कई घायल
News Image

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर बुधवार को फिर से तनाव बढ़ गया। पत्थरबाजी, आंसू गैस और रबर की गोलियों के इस्तेमाल से सीमावर्ती इलाका दहल उठा, जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों देश इस घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

कंबोडिया के सूचना मंत्री नेथ फेकत्रा ने दावा किया है कि टकराव में 23 कंबोडियाई घायल हुए हैं, जिनमें एक सैनिक और एक बौद्ध भिक्षु भी शामिल हैं। उनका आरोप है कि थाई अधिकारियों ने आम नागरिकों पर आंसू गैस, रबर बुलेट और धमाका करने वाले उपकरण चलाए।

थाई सेना का कहना है कि उनके जवान साकेओ प्रांत में सीमा पर कंटीले तार लगा रहे थे, तभी लगभग 200 कंबोडियाई नागरिक वहां जमा हो गए और विरोध करने लगे। सेना का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं, जिसके बाद उन्हें आंसू गैस और रबर बुलेट चलानी पड़ी। सेना ने यह भी आरोप लगाया कि कंबोडियाई लोग हमारी जमीन पर घुसे और कंबोडियाई प्रशासन ने उन्हें रोका तक नहीं। ये सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन है।

कंबोडिया के सूचना मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि पूरा टकराव बांतेई मेनचेय प्रांत में हुआ, जो कंबोडिया का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंबोडियाई नागरिक नंगे हाथों से आंसू गैस का गोला उठाकर थाई अफसरों पर फेंकता दिख रहा है।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 817 किलोमीटर लंबी जमीनी सीमा है, जिसका नक्शा 1907 में फ्रांस ने बनाया था, जब कंबोडिया उसकी कॉलोनी था। सीमा की कई जगहें आज भी स्पष्ट नहीं हैं। थाईलैंड का कहना है कि विवादित इलाका उसका बान नोंग या कैव गांव है, जबकि कंबोडिया का दावा है कि यह उसका प्रेय चान गांव है।

पिछले महीने थाईलैंड ने यहां कंटीले तार का बाड़ा खड़ा कर दिया था, जिसके बाद से दोनों तरफ के लोग विरोध कर रहे हैं।

जुलाई 2025 में भी इसी इलाके में भारी लड़ाई हुई थी, जिसमें कम से कम 48 लोगों की मौत हुई और लाखों लोग बेघर हो गए थे। मलेशिया की मध्यस्थता से 28 जुलाई को दोनों देशों ने सीजफायर किया था। अब सितंबर में एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

KBC 17: दृष्टिबाधित IAS अधिकारी की बात सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन!

Story 1

राहुल गांधी के वोट डिलीट के आरोपों को चुनाव आयोग ने बताया गलत, आधारहीन और तथ्यहीन

Story 1

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर मचा घमासान, JDU-BJP ने किया पलटवार, RJD ने खड़े किए सवाल

Story 1

होमवर्क न करने पर मासूम बच्ची का गजब बहाना, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

पटना में कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन: जमीन चोर, गद्दी छोड़ के लगे नारे, सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप

Story 1

वोट डिलीट का आरोप, पर सीट तो कांग्रेस ने जीती! ECI ने बताई सच्चाई

Story 1

सांप जैसा मुंह, नीली जीभ: जंगल में दिखा रहस्यमय जीव, लोग हैरान!

Story 1

सूर्यकुमार यादव की पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, क्या PCB चीफ मोहसिन नकवी को आएगी मिर्ची?

Story 1

उत्तराखंड में मौसम का कहर: नदियां उफान पर, 2500 पर्यटक फंसे, रेड अलर्ट जारी

Story 1

जैश कमांडर का सनसनीखेज खुलासा: पाक आर्मी चीफ ने ही सैनिकों को आतंकियों के जनाजे में भेजा था!