रूस और अमेरिका, दोनों ही शक्तिशाली देश दशकों से भारत के महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार रहे हैं। अमेरिका के साथ जारी टैरिफ युद्ध और तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन दो महाशक्तियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज इतने महत्वपूर्ण क्यों बन गए हैं।
यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए दोनों ही नेता उत्सुक दिखे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को नरेंद्र कहकर संबोधित किया और उन्हें अपना मित्र बताया, वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनके योगदान की सराहना की।
अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में आई दरार को पाटने की कोशिश करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से, ट्रंप ने पीएम मोदी को नरेंद्र के रूप में संबोधित किया और उन्हें अपना मित्र बताया। उन्होंने लिखा, अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर शानदार बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वह लगातार शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा, नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।
राष्ट्रपति ट्रंप के रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के दावों के बीच, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। अपने संदेश में, रूसी राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लिखा, आपने (मोदी) शासन प्रमुख के रूप में अपने काम से देशवासियों के बीच एक अलग सम्मान अर्जित किया है और वैश्विक मंच पर इसका खासा प्रभाव दिखता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया है। हालांकि, रूस के साथ भारत के रिश्ते काफी पुराने और भरोसेमंद रहे हैं। रूस, भारत के साथ रक्षा सौदों से लेकर ऊर्जा आपूर्ति तक का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच भारत, रूस से 36 प्रतिशत हथियारों का आयात करता था। भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत तेल आयात करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में भारत ने अपने तेल आयात का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा रूस से खरीदा। यूक्रेन युद्ध के बाद जिस तरह से रूस पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उसके बाद रूस, भारत को सबसे ज्यादा तेल बेच रहा है।
भारत, अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2024-25 की बात करें तो दोनों देशों के बीच 131.84 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था। इसके साथ ही, उच्च तकनीक के हथियार भी भारत, अमेरिका से खरीदता है। भारत, अमेरिका के साथ हर साल लगभग 41 बिलियन डॉलर का व्यापार करता है। दोनों देशों के बीच अगस्त में वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर कुल निर्यात 69.16 अरब डॉलर था, जबकि आयात लगभग 79.04 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त 2025) में आयात के मामले में पेट्रोलियम उत्पाद (13.26 अरब डॉलर), कोयला एवं कोक (2 अरब डॉलर), इलेक्ट्रॉनिक सामान (9.73 अरब डॉलर), रसायन (2.49 अरब डॉलर), वनस्पति तेल (2 अरब डॉलर) और उर्वरक (1.65 अरब डॉलर) सबसे आगे रहे।
अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में भारत कभी भी किसी एक सैन्य या राजनीतिक गुट का हिस्सा नहीं रहा है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में हमेशा स्वतंत्र और निष्पक्ष रुख अपनाया है। ऐसे में दोनों ही शक्तिशाली देश भारत के साथ संतुलन बनाकर रखना चाहते हैं। भारत के लिए अगर अमेरिका और रूस जरूरी हैं, तो अमेरिका और रूस के लिए भी मौजूदा हालात में भारत के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। चीन अभी भी बड़ी चुनौती बनकर दोनों ही देशों के सामने खड़ा है।
Russian President Vladimir Putin wished a happy 75th birthday to Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/plmknDNKWM
— IANS (@ians_india) September 17, 2025
फूड ट्रक, थिएटर या पब्लिक बस? टोयोटा की नई 17-सीटर EV ने मचाया तहलका!
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के सवाल से भड़के ट्रंप, व्हाइट हाउस में सुनाई खरी-खोटी
कानून के रखवालों पर जानलेवा हमला, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हज़ारों ट्रक और सड़ रहे सेब...आखिर 21 दिनों बाद खुला श्रीनगर-जम्मू हाईवे!
बॉलीवुड सितारों ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई!
माता वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, नवरात्रि से पहले भक्तों में खुशी की लहर!
वनडे सीरीज से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, वायरल फीवर बना वजह!
75 की उम्र में भी जवानों को मात देते हैं पीएम मोदी: शाहरुख खान
दिल्ली: विजय चौक पर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे दुबके बंदर, मनमोहक दृश्य
किंग चार्ल्स का पीएम मोदी को अनोखा तोहफा: भेजा कदंब का पौधा