कानून के रखवालों पर जानलेवा हमला, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
News Image

दिल्ली में कानून-व्यवस्था को हिला देने वाली घटना सामने आई है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही दौड़ाकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक सरेआम पुलिसवालों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं और लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पुलिस टीम गैर जमानती वारंट जारी एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहंची थी। उसी दौरान आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आजम और अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोर्ट से आरोपी आजम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के चंदन होला गांव पहुंची थी।

पुलिस टीम को आता देख आरोपी आजम और उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा।

घटना के बाद पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वायरल वीडियो में आरोपी पुलिस टीम पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। कई युवक पुलिस पर डंडे और पत्थर से हमला करते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं महिलाएं पुलिस टीम को रोकती हुई नजर आ रही हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भागते हुए भी दिख रहे हैं।

पहले भी पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। 19 अगस्त को भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया था। मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र के मधुबन चौक पर स्कूटी सवार दो लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

माता वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, नवरात्रि से पहले भक्तों में खुशी की लहर!

Story 1

पाकिस्तान की नाक कटने के बाद क्या ACC पद छोड़ेंगे मोहसिन नक़वी?

Story 1

बिग बॉस 19 में बवाल! नॉमिनेशन की तलवार लटकी, क्या हुई ऐसी भूल?

Story 1

मोदी मुस्लिमों के भी फेवरेट PM ? बोहरा मस्जिद में लॉन्ग लाइफ की दुआ!

Story 1

ट्रंप को समझना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन! अमेरिकी राष्ट्रपति के दिमाग में क्या चल रहा है?

Story 1

धार से मध्यप्रदेश के विकास को नई रफ्तार: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास

Story 1

कर्तव्य पथ पर गूंजे धन्यवाद मोदीजी के नारे, दिल्ली ने मनाया पीएम का जन्मदिन

Story 1

नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई!

Story 1

हम जैसे जवान लोग तो... PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर शाह रुख खान का अनोखा संदेश

Story 1

दिल्ली-नोएडा में बारिश: गर्मी से मिली राहत, बदला मौसम का मिजाज