IMD का अलर्ट: कोहरा और बर्फबारी की दस्तक, अक्टूबर से ठंड की शुरुआत!
News Image

अक्टूबर 2025 में दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने का अनुमान है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरा छाएगा। वहीं, पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सितंबर के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा। अक्टूबर से उत्तर भारत में मौसम बदलेगा और ठंड की शुरुआत होगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दिल्ली और नोएडा में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

अक्टूबर में देशभर में ठंड की शुरुआत होगी। कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के पहले सप्ताह में औसतन अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में अक्टूबर महीने के मध्य से ठंडी हवाएं चलनी शुरू होंगी। इससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। इस दौरान हल्का कोहरा छाने की संभावना भी बनी हुई है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि महीने के अंत तक एनसीआर में घना कोहरा देखा जा सकता है, जिससे पोल्यूशन की समस्या और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में दिन का तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान 5-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से तेज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम साफ रहेगा। यहां तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

5 साल की नौकरी, 1 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने: अधिकारी की अकूत संपत्ति से मुख्यमंत्री भी हैरान

Story 1

पीएम मोदी 75 वर्ष के: राष्ट्रपति, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत किसने क्या कहा?

Story 1

दूरदर्शी नेतृत्व से राष्ट्र प्रगति पथ पर: पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाइयां

Story 1

गोरखपुर कांड: एनकाउंटर पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस पर उठाए सवाल

Story 1

BSNL का धांसू ऑफर: तीन प्लान्स पर 2% डिस्काउंट, 15 अक्टूबर तक उठाएं फायदा!

Story 1

पत्नी ने दी धोबी पछाड़ ! बाजार में पति-पत्नी का संग्राम, मैडम ने नाली में पटक-पटक कर पीटा - वीडियो वायरल

Story 1

सितारों ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई!

Story 1

वर्ल्ड कप हार के बाद मोदी जी ने बढ़ाया हौसला, मोहम्मद सिराज ने साझा किया अनुभव

Story 1

बिहार चुनाव 2025: EVM पर दिखेगी उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर!

Story 1

फूड ट्रक, थिएटर या पब्लिक बस? टोयोटा की नई 17-सीटर EV ने मचाया तहलका!