ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है : धार में गरजे पीएम मोदी
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले में भैंसोला से पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई सौगातें भी दी गईं।

पीएम मोदी ने सशक्त नारी - समृद्ध परिवार और PM MITRA Park की थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अपने धार दौरे पर उन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आदि सेवा पर्व का भी शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम ने धार जिले के भैंसोला में PM MITRA Park का शिलान्यास किया। इससे प्रदेश के कपास कृषक सशक्त होंगे और तीन लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

पीएम मोदी ने धार भोजशाला की देवी और भगवान विश्वकर्मा को नमन किया। उन्होंने कहा कि धार की धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग बहुत अनुशासित होते हैं। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र गौरव के लिए डटे रहने की सीख देता है। इसी विरासत से प्रेरणा लेकर आज देश मां भारती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

प्रधानमंत्री ने कुमारी आराधना कलमी को एक करोड़वां सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड प्रदान किया।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया। ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज कौशल निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा शक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षाकर भारत के गौरव को पुन: स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 17 सितंबर की हैदराबाद की घटना को अमर कर दिया और हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की।

पीएम ने स्वयं सहायता समूह की दीदी लक्ष्मी डूडिया को अमरूद का पौधा प्रदान किया। सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम ने सशक्त नारी - समृद्ध परिवार अभियान, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, आदिकर्म योगी अभियान, सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को मातृत्व लाभ का वितरण किया।

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान माताओं-बहनों को समर्पित है। इसका मकसद है कि जानकारी या संसाधनों के अभाव में एक भी महिला बीमारी का शिकार न हो। यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होते भारत में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना ही है। इसी उद्देश्य से 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान होने पर ₹5,000 और दूसरी बेटी के जन्म पर ₹6,000 सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है।

विश्वकर्मा जयंती के दिन एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत हो रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पार्क से युवकों और युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

पीएम मित्र पार्क का सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के कपास उत्पादकों को मिलेगा। लगभग 2158 एकड़ में विकसित होने वाला पीएम मित्र पार्क विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां 20 MLD का कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 MVA का सौर ऊर्जा संयंत्र, पानी और बिजली की पुख्ता आपूर्ति, आधुनिक सड़कें और 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स जैसी व्यवस्थाएँ विकसित की जा रही हैं। श्रमिकों और महिला कर्मचारियों के लिए आवास और सामाजिक सुविधाएं इसे केवल औद्योगिक क्षेत्र नहीं, बल्कि आदर्श औद्योगिक नगर का रूप देती हैं।

पीएम मित्र पार्क से लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। इसमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे। कपास आधारित उद्योगों के विस्तार से किसानों को उनकी फसल का दोगुना मूल्य मिलेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गोरखपुर कांड: एनकाउंटर पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस पर उठाए सवाल

Story 1

रोहित-विराट के भविष्य पर फैसला! प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बनेंगे चयनकर्ता?

Story 1

असम बीजेपी के AI वीडियो पर ओवैसी का हमला, क्या मुस्लिम-मुक्त भारत है भाजपा का सपना?

Story 1

धार से मध्यप्रदेश के विकास को नई रफ्तार: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास

Story 1

उल्कापिंड से जन्मा वेनम जैसा एलियन? शख्स के दावे से पनामा में सनसनी, वैज्ञानिक हैरान

Story 1

खट्टर ने मोदी के जन्मदिन पर दी बधाई, सेवा पखवाड़ा में भाग लेने की अपील

Story 1

ओटीटी का बादशाह कौन? बिग बॉस 19 या राइस एंड फॉल - देखिए टॉप 5 की लिस्ट!

Story 1

ट्रंप और जिनपिंग मिलाने जा रहे हैं हाथ, अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐलान - हमने व्यापार समझौता किया

Story 1

मसूद अज़हर के परिवार के उड़े चिथड़े, जैश कमांडर का कबूलनामा

Story 1

वाराणसी कोर्ट परिसर में वकीलों का हंगामा, दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा!