बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि 20 वर्षों की भ्रष्ट मोदी-नीतीश सरकार ने भ्रष्टाचार की असफलता का ठीकरा चूहों पर फोड़ दिया है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए, सरकार ने दोष चूहों पर मढ़ दिया।
उन्होंने कई उदाहरण गिनाए। सरकार के अनुसार, बिहार के चूहों ने थानों में रखी 9,00,000 लीटर शराब पी ली। चूहों ने 1100 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बांध को भी कुतर दिया।
यही नहीं, चूहों ने 7,819 करोड़ की लागत से बने 113 पुल-पुलियों को नुकसान पहुंचाया, जिससे कई पुल ढह गए। एनएमसीएच अस्पताल में चूहों ने नवजात की उंगली तक कुतर डाली और पोस्टमॉर्टम के लिए रखी डेडबॉडी की आंख तक निकाल ली।
चूहों की वजह से जल संसाधन विभाग को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। बाढ़ राहत सामग्री तक चूहे खा गए, जिससे राज्य की जनता तक मदद नहीं पहुंच सकी।
तेजस्वी ने कहा कि ये घटनाएं बताती हैं कि बिहार की सरकार कितनी भ्रष्ट और असफल है। जब असली भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की बात आती है, तो सरकार बहानेबाजी में लग जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार की जनता कब तक ऐसी असफलताओं का बोझ झेलेगी।
तेजस्वी यादव के इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया मिल रही है। समर्थक इसे सरकार पर तंज कसने का असरदार तरीका बता रहे हैं, तो विरोधी इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं। बिहार की राजनीति में चूहों का मुद्दा नया नहीं है, लेकिन तेजस्वी ने इसे अपने चुनावी अभियान में शामिल कर एनडीए सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
रात्रि यात्रा में चूहों की कहानी सुनों!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 16, 2025
चूहा सरकार ने एनडीए सरकार के मान्यता प्राप्त भ्रष्टाचार के लिए चूहों को दोषी ठहराया है। 20 वर्षों की भ्रष्ट मोदी-नीतीश सरकार के आधिकारिक बयानों के अनुसार:-
👉 बिहार के चूहों ने थानों में रखी 𝟗,𝟎𝟎,𝟎𝟎𝟎 लीटर शराब गटक ली।
👉 बिहार के… pic.twitter.com/Imk1Nloqvj
बीबीओएसई 12वीं की उत्तर कुंजी जारी, 20 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
मसूद अज़हर के परिवार के उड़े चिथड़े, जैश कमांडर का कबूलनामा
दिल्ली: विजय चौक पर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे दुबके बंदर, मनमोहक दृश्य
उन्नी मुकुंदन: मार्को से मां वंदे तक, निभाएंगे पीएम मोदी का किरदार
इधर आ, नहीं मारूंगी झाड़ू फेंक मां ने प्यार से बुलाया, पास आते ही थप्पड़! वायरल वीडियो ने दिलाई ममता की याद
कर्तव्य पथ पर गूंजे धन्यवाद मोदीजी के नारे, दिल्ली ने मनाया पीएम का जन्मदिन
देहरादून में जलप्रलय: मुरादाबाद के 11 बहे, 6 शव मिले!
नागार्जुन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, साझा की 2014 की यादगार मुलाकात
कंगना का शायद स्क्रू ढीला है : भाजपा सांसद को पूर्व मंत्री परगट सिंह की नसीहत
क्या लाल किला अब काला किला बन जाएगा? धरोहर की सूरत बिगाड़ने वाले कौन?