देश में मानसून के चलते सड़कों की हालत खस्ता है। झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
रांची में बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे में एक स्कॉर्पियो आधी डूब गई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो में दिखता है कि सड़क के बीचोंबीच, बारिश के पानी के कारण, ड्राइवर को शायद गड्ढा दिखाई नहीं दिया और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से उसमें समा गया।
सोमवार शाम को कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे की सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। भारी बारिश के बीच सड़क के किनारे बने गड्ढे तालाब की तरह भर गए थे।
स्कॉर्पियो के गड्ढे में गिरते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने अंदर बैठे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अगर सावधानी न बरती जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोग इस घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों से रांची में बारिश ने कहर बरपा रखा है, जिससे जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है।
*A Wake-Up Call for Ranchi !
— Rishabh Anand (@rishabhriseup) September 15, 2025
ये सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि हमारे सड़कों की खस्ता हालत और जनसुरक्षा की अनदेखी का जीता-जागता प्रमाण है। हम नागरिक सुरक्षित सड़कों की उम्मीद करते हैं, न कि ऐसी मौत के कुएं की जो बारिश के पानी में छिपा हो।#ranchi #savelives #RoadAccident #roadsafety pic.twitter.com/Jxjj7bHiqe
इंदौर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, कई लोगों को कुचला, दो की मौत, भीड़ ने ट्रक फूंका
DU के किरोड़ीमल कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं में झड़प!
मोदी युग में इलेक्ट्रॉनिक क्रांति: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल हब!
भारत से बेहतर पाकिस्तान? अरुंधति रॉय के विवादित बयान पर देश में उबाल!
देहरादून में जल प्रलय! घंटों बिजली के खंभे से चिपका रहा युवक, NDRF ने बचाई जान
ट्रेन के AC डिब्बे में महिला का सिगरेट पीना: यात्रियों ने रोका, मचा बवाल
अमेरिका के मंच पर राजस्थानी लड़के का धमाल, देवा श्री गणेशा पर ऐसा नाचा कि जज रह गए दंग!
अडानी पर फिर मेहरबान मोदी सरकार! कौड़ी के दाम में ज़मीन देने का आरोप
मसूद अज़हर के परिवार को भारतीय हमले से भारी नुकसान, जैश ने कबूला: परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए
मारुति विक्टोरिस की कीमतों का खुलासा: 10.50 लाख से शुरू, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUV