दिल्ली के धौला कुआं में 14 सितंबर को हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और विधि-विधान से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
पहले खबर थी कि उनकी बहन अमेरिका में हैं, इसलिए अंतिम संस्कार में देरी हुई। मंगलवार को वे दिल्ली लौटीं और नवजोत सिंह को अंतिम विदाई दी।
नवजोत की बहन पुनीत ने अपने पिता से फोन पर भाई को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई थी। नवजोत सिंह की मौत की खबर सुनकर पुनीत टूट गई थीं। उन्होंने पिता बलवंत सिंह से वीडियो कॉल पर रोते हुए यही गुजारिश की कि भाई का अंतिम संस्कार उनके आने के बाद ही किया जाए।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद से नवजोत के 80 वर्षीय पिता बलवंत सिंह पूरी तरह से टूट चुके हैं। बलवंत सिंह एयरफोर्स से रिटायर अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत का कुछ ही दिनों में प्रमोशन होने वाला था और परिवार ने प्रमोशन के बाद एक साथ घूमने की योजना बनाई थी, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।
कांपती आवाज में बलवंत सिंह ने कहा कि नवजोत उनके घर का गर्व था। वह आईआईएम लखनऊ से कुछ दिन पहले ही ट्रेनिंग लेकर आया था। वह अपनी मेहनत के बल पर ऊंचे मुकाम तक पहुंचा था। वे सब उसके उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहे थे।
घटना के बाद से उनके बेटे नवनूर का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 16 सितंबर को उसका जन्मदिन था। हर साल उसके माता-पिता उसका जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाते थे।
*#WATCH | धौला कुआं (दिल्ली) BMW दुर्घटना मामला | 14 सितंबर को BMW कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/PMHTbvrInC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2025
बिहार में अमित शाह का दौरा: डेहरी-ऑन-सोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
BMW केस में नया मोड़: आरोपी के बयान से जांच में हलचल, जानिए कार में कौन था सवार?
बिहार में बदलाव की बयार: तेजस्वी यादव ने शुरू की अधिकार यात्रा
गोरखपुर में खौफ: पशु तस्करों ने युवक को गोली मारकर, सिर पत्थरों से कुचला!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुनाया प्रधानमंत्री मोदी का किस्सा, कहा - तुमने अपना ध्यान क्यों नहीं रखा?
पिकनिक पर प्रलय ! 20 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, मंजर देख कांप उठे लोग
वायरल वीडियो: क्या भारत में भी हुआ नेपाल जैसा विरोध प्रदर्शन? सच्चाई जानिए
ये क्या जादू! बिना पंप बाइक के टायर में हवा, देसी जुगाड़ देख सब हैरान
जादूगरनी टीचर! बोतल में झांका बच्चा, फिर हुआ ऐसा कि हंस पड़ी पूरी क्लास
मोदी ने नड्डा को क्यों कहा, विपक्ष का काम सिर्फ सदन तक सीमित नहीं होना चाहिए ?