पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के दर्द में राहुल गांधी, खेतों में पैदल चलकर जाना हाल
News Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। अमृतसर में उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई नेता उनके साथ थे।

राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से पंजाब के गांवों पर केंद्रित रहा। उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए गांवों और पानी से बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया। इसके लिए वे ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव की कच्ची सड़कों से होते हुए खेतों तक पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुरुदासपुर गांव जाते समय रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे थे, जिसके कारण ट्रैक्टर आगे नहीं जा सका। तब राहुल गांधी लगभग आधा किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचे। उन्होंने टूटे घरों को देखा और पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका दुख जाना।

बाढ़ पीड़ित फैज नामक व्यक्ति ने राहुल गांधी से मिलने के बाद कहा कि यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी उनसे मिलने आए। उन्होंने अपनी उम्मीद जताई कि सरकार उनका घर बनवाएगी और उनके बेटे के लिए नौकरी दिलाएगी, क्योंकि बाढ़ में उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया है।

अमृतसर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेका और सबकी भलाई के लिए प्रार्थना की।

गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्य इस मानसून में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिनमें पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित है। पंजाब के लगभग 2100 गांव बर्बाद हो गए हैं। 15 जिलों में कम से कम 52 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से पंजाब के 23 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत पैकेज देने का ऐलान किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खेल भावना की कमी: हाथ न मिलाने पर बौखलाए पीसीबी अध्यक्ष का बेतुका बयान

Story 1

दिल्ली BMW हादसा: टक्कर मारने वाली महिला ही बता रही थी अस्पताल का रास्ता!

Story 1

राष्ट्रगान की जगह जलेबी बेबी ! भारत-पाक मैच से पहले डीजे ने किया खेला , खिलाड़ी हुए हैरान

Story 1

गहरे तालाब में गिरा भैंसा, वन विभाग ने जान पर खेलकर बचाया, हुआ चमत्कार!

Story 1

जीतू के 10 सवालों से MP में सियासी भूचाल, CM से बोले- मगरमच्छों की लिस्ट सार्वजनिक करो!

Story 1

पहले मारी टक्कर, फिर 19 Km दूर ले गई हॉस्पिटल: BMW चालक महिला ने अरेस्ट होते ही किया बड़ा खुलासा

Story 1

पाकिस्तान की शर्मनाक हार! राष्ट्रगान की जगह बजा जलेबी बेबी , इंटरनेट पर उड़ी खिल्ली

Story 1

वायरल वीडियो: क्या भारत में भी हुआ नेपाल जैसा विरोध प्रदर्शन? सच्चाई जानिए

Story 1

वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की BMW टक्कर में मौत: परिवार के आरोप से मचा बवाल

Story 1

उनको जो करना है करें... हैंडशेक विवाद पर BCCI का पाकिस्तान को करारा जवाब!