एशिया कप 2025 फाइनल: चीन ने भारत को 4-1 से हराया, जीता खिताब
News Image

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। एक गोल की शुरुआती बढ़त के बाद टीम ने आखिरी क्वार्टर में लय खो दी।

इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका गंवा दिया। चीन ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का चीन से दो बार सामना हुआ और दोनों ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सुपर-4 राउंड में भी चीन ने भारत को 4-1 से हराया था।

चीन वूमेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली आठवीं टीम है। बेल्जियम और नीदरलैंड (मेजबान होने के नाते सीधी एंट्री) के अलावा जर्मनी, अर्जेंटीना, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन और न्यूजीलैंड भी वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले ही मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। चीन को इसके बाद लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका।

दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में जिशिया यू ने चीन के लिए बराबरी का गोल दागा। 41वें मिनट में होंग ली ने गोल करके चीन को बढ़त दिलाई। आखिरी क्वार्टर में मेइरोंग जू ने 51वें मिनट में तीसरा और जियाकी झोंग ने 53वें मिनट में चौथा गोल दागा।

भारतीय महिला हॉकी टीम को अब वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफायर खेलना होगा, जहां टीम को जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया जैसी टीमों की चुनौती का सामना करना होगा। वर्ल्ड कप क्वालीफायर 28 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खचाखच भरी रैली में पीएम मोदी को दिखा कृष्ण चूड़ा , जिसने बदल दी असम की तस्वीर

Story 1

उनको जो करना है करें... हैंडशेक विवाद पर BCCI का पाकिस्तान को करारा जवाब!

Story 1

हैंडशेक विवाद: पाकिस्तान ने जय शाह से की शिकायत!

Story 1

ट्रेन के AC कोच में सिगरेट पीने पर मचा बवाल, वीडियो बनाने वाले पर भड़की लड़की!

Story 1

ये जीत सिर्फ उनके लिए... सूर्या ने पाकिस्तान पर जीत सशस्त्र बलों को समर्पित की

Story 1

हाथ ना मिलाने पर पाकिस्तान बौखलाया, एशिया कप के रेफरी को हटाने के लिए ICC से लगाई गुहार

Story 1

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 5 जिलों में भारी से बहुत भारी, 12 में भारी बारिश की चेतावनी!

Story 1

वायरल वीडियो: क्या भारत में भी हुआ नेपाल जैसा विरोध प्रदर्शन? सच्चाई जानिए

Story 1

ट्रेन छूटने का डर! RPF जवान ने दिव्यांग बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर लगाई दौड़, मानवता देख पिघला दिल

Story 1

तेरे पैसों का नहीं फूंक रही... ट्रेन में सिगरेट पीने से रोकने पर भड़की लड़की, यात्री को दी धमकी, वीडियो वायरल