दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को भारत का सर्वोच्च राजभाषा-सम्मान, कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) से नवाजा गया है। यह पुरस्कार राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
यह सर्वोच्च सम्मान रविवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्रदान किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को सौंपा।
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी न केवल राजभाषा है, बल्कि राष्ट्रीय एकता की सशक्त कड़ी भी है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान राजभाषा के प्रयोग और प्रचार-प्रसार में अन्य उपक्रमों के लिए प्रेरणास्रोत है। अमित शाह ने यह भी बताया कि दिल्ली मेट्रो लगातार हिंदी को बढ़ावा देने का काम कर रही है, और इसी प्रयास के लिए इसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।
डॉ. विकास कुमार ने इस सम्मान को पूरे संगठन के कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो न केवल आधुनिक परिवहन प्रणाली के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन में भी देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।
इस कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में दिल्ली मेट्रो की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजीत शर्मा (निदेशक/वित्त), राजभाषा अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
दिल्ली मेट्रो नियमित रूप से अपने प्रशासनिक कार्यों, पत्राचार, सूचना पट्टों, यात्री घोषणाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देती रही है। इसी प्रयास और उत्कृष्ट कार्यान्वयन के चलते इसे यह सर्वोच्च राजभाषा सम्मान प्राप्त हुआ है। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि यह कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा।
दिल्ली मेट्रो को सर्वोच्च राजभाषा-सम्मान : कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार)
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 14, 2025
दिल्ली मेट्रो को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, भारत का सर्वोच्च राजभाषा-सम्मान कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार आज दिनांक 14 सितंबर… pic.twitter.com/FE8Z7RUbvp
बिहार को आज 36000 करोड़ की सौगात, पूर्णिया में एयरपोर्ट का उद्घाटन!
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: गड़बड़ मिली तो रद्द होगी पूरी प्रक्रिया
महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में जीता रजत, पीएम मोदी ने दी बधाई
ट्रेन छूटने का डर! RPF जवान ने दिव्यांग बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर लगाई दौड़, मानवता देख पिघला दिल
वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है, BJP के छूटे पसीने: कांग्रेस का दावा
पाकिस्तान के राष्ट्रगान से पहले पॉप सॉन्ग? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
बिहार को मिली 36 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने दी 3 नई ट्रेन
IND vs PAK: शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान का एक्शन, क्रिकेट निदेशक सस्पेंड
दिल्ली BMW हादसा: जब पास में AIIMS था तो क्यों ले गए 19 किमी दूर, डिप्टी डायरेक्टर पिता की मौत पर बेटे ने उठाए सवाल
भारत-पाक मैच के बाद क्रिकेट में भूचाल: हाथ न मिलाने पर पाकिस्तान का हंगामा