दिल्ली पुलिस ने बवाना इलाके में मिलावटी घी बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही थी।
पुलिस ने मौके से 7,600 लीटर अवतार देसी/शुद्ध गाय का घी , 900 लीटर वनस्पति और मूंगफली का तेल बरामद किया है। मिलावट करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
यह मिलावटी घी बाजारों में बेचा जाता था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया। फैक्ट्री सुपरवाइजर मौके पर मौजूद था। पूछताछ में उसने बताया कि मालिक के कहने पर ही मिलावटी घी बनाया जा रहा था।
दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि बवाना के इंडस्ट्रियल एरिया में मिलावटी घी बनाया जा रहा है। एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसमें फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारी भी शामिल थे। टीम ने बवाना के सेक्टर-2 में फैक्ट्री पर छापा मारा।
छापेमारी में घी, वनस्पति तेल, ग्राउंडनट ऑयल, सुगंधित एसेंस, कलर और पैकेजिंग मैटेरियल भारी मात्रा में मिले। सिलेंडर, स्टोव, सीलिंग मशीन और मिक्सिंग मशीन भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने सारी सामग्री जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री माधव गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला है।
पुलिस ने सुपरवाइजर बृजेश को पकड़ा। पता चला कि फैक्ट्री में लंबे समय से मिलावटी घी बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फैक्ट्री मालिक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मिलावटी घी को शुद्ध बताकर बाजार में सप्लाई करना चाहते थे।
Delhi: A factory producing adulterated ghee was busted in Bawana, recovering 7,600 liters of Avtar Desi/Pure Cow Ghee, 900 liters of vanaspati and groundnut oil, and equipment for adulteration. The factory, owned by Madhav Gupta, was raided by AATS and Food Safety officials.… pic.twitter.com/ASR9wN5djn
— IANS (@ians_india) September 13, 2025
दिल्ली-NCR में कैंसर फैलाने की साजिश! 1150 किलो नकली पनीर ज़मीन में दफनाया, वीडियो वायरल
आक्रामक होगा ये प्रदर्शन, सरकार के सामने अल्टीमेटम! दिल्ली में टोल टैक्स पर ग्रामीणों की महापंचायत
बस्तर के खूनी हमलों की मास्टरमाइंड सुजाता का सरेंडर, 1 करोड़ का था इनाम
वायरल वीडियो: कराटे मास्टर चूहे ने ब्रूस ली स्टाइल में किक मार सांप को किया बेहाल!
भारत को नहीं खेलना चाहिए, हमारे लोगों का खून बहा है... : इंडिया-पाक मैच पर नाना पाटेकर का कड़ा विरोध
IND vs PAK: कहीं टीवी तोड़ा, कहीं झंडा जला, कहीं हवन... यूपी में गरमाया माहौल!
ऑस्ट्रेलिया ने जिसे दूध में मक्खी की तरह निकाला, उसी क्रिस लिन ने मचाया कोहराम!
स्कूटी सवार बदमाश ने महिला का पर्स छीना, सीसीटीवी में कैद
जनसुराज से मोहभंग? रैली में कुर्सी फेंककर भागे मनीष कश्यप, वीडियो वायरल!
दिल्ली: एक मिनी भारत, हर राज्य का योगदान महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री गुप्ता