भारतीय वायुसेना का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला लड़ाकू विमान मिग-21 बस कुछ ही दिनों में इतिहास बनने जा रहा है। 62 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद, यह विमान 26 सितंबर को चंडीगढ़ में अपनी आखिरी उड़ान भरेगा।
इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए वायुसेना ने भव्य आयोजन की तैयारी की है, जिसमें रक्षामंत्री और वायुसेना प्रमुख भी शामिल होंगे।
मिग-21 भारतीय वायुसेना का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान था। इसने 1965 और 1971 के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने पाकिस्तान के कई हमलों को नाकाम कर भारतीय सैन्य शक्ति का प्रतीक बना। अब उसे उसी जगह से विदाई दी जा रही है, जहाँ वह छह दशक पहले शामिल हुआ था।
2019 में विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने इसी मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर को मार गिराया था। इस साहसिक कार्रवाई ने एक बार फिर मिग-21 की क्षमता का लोहा मनवाया।
वायुसेना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर मिग-21 के गौरवशाली सफर को दर्शाया है। पुराने फुटेज, युद्ध अभ्यास और मिशनों की झलक के साथ पायलटों की भावनाएं दिखाई गई हैं। वायुसेना ने इस मौके पर मिग-21 के पायलटों को भी आमंत्रित किया है।
विदाई समारोह में एक विशेष कॉम्बैट ड्रिल का आयोजन होगा, जिसमें मिग-21 की लड़ाकू क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। दर्शक देखेंगे कि कैसे इस विमान ने सीमित संसाधनों के बावजूद दुश्मनों के उन्नत विमानों को मात दी।
फ्लाइंग के बाद स्क्वाड्रन की चाबी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी जाएगी, जिसके साथ ही यह विमान इतिहास का हिस्सा बन जाएगा। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद रहेंगे।
मिग-21 की जगह स्वदेशी फाइटर जेट तेजस मार्क 1-A लेगा। यह 4.5 पीढ़ी का मल्टी रोल फाइटर जेट है और आधुनिक मिसाइलों और रडार तकनीकों से लैस है। यह दुनिया का सबसे हल्का लड़ाकू विमान माना जाता है।
हालांकि मिग-21 ने कई युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन समय के साथ इसकी तकनीक पुरानी हो गई। 1971 से अब तक मिग-21 से जुड़े 400 हवाई हादसे हो चुके हैं, जिनमें 200 से ज्यादा पायलट और 50 से अधिक नागरिकों की जान गई है। यही वजह है कि अब इसे रिटायर करना ज़रूरी हो गया था।
मिग-21 सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के इतिहास का अहम हिस्सा है। इसकी विदाई एक युग के अंत का प्रतीक है, लेकिन इसकी विरासत हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
MiG-21 - The Final Flight.#MiG21#IndianAirForce@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@adgpi@CareerinIAF pic.twitter.com/AxnHE3Fhri
— Indian Air Force (@IAF_MCC) September 14, 2025
हमीरपुर में फिल्मी सीन हकीकत: बंदरों ने पेड़ से बरसाए नोट, लूटने के लिए मची होड़!
भारत-पाक मैच: मेरठ में टीवी तोड़ा, लखनऊ में पुतला लेकर भागा दरोगा!
मैं शिवभक्त हूं, सारा जहर... पीएम मोदी असम में कांग्रेस पर क्यों बरसे?
IND vs PAK: क्या आज का विजेता सुपर-4 में करेगा जगह पक्की? जानिए समीकरण
बिग बॉस 19: फराह खान ने लगाई नेहल को फटकार, अक्षय-अरशद ने दोस्तों में करवाई लड़ाई!
नेपाल में भारतीय मीडिया कवरेज पर फैलाया गया झूठ, जानिए सच
मिनी पाकिस्तान बयान पर बवाल: कांग्रेस का रामभद्राचार्य पर हमला, भाजपा का दरवाजा खुला!
IND vs PAK: कहीं टीवी तोड़ा, कहीं झंडा जला, कहीं हवन... यूपी में गरमाया माहौल!
क्या मैं खुद संभालूं व्यवस्था? फसल नुकसान पर SP पर क्यों भड़के CM मोहन यादव, वीडियो वायरल
हांगकांग ओपन में भारत का दबदबा: लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग फाइनल में!