भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट की दीवानगी जगजाहिर है, और जब ये दो टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच चरम पर होता है। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतने पर टिकी होंगी।
यह रोमांचक मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 14 सितंबर को होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले, यानी शाम 7:30 बजे होगा।
भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथों में होगी।
भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 9 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। अब टीम इंडिया की निगाहें पाकिस्तान को हराने पर होंगी। भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं, जिनका साथ अर्शदीप सिंह देंगे।
दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने हाल ही में ट्राई सीरीज 2025 का खिताब जीता है और उसके खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
एशिया कप 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। रिजर्व प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल।
पाकिस्तानी टीम: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम।
Jab India-Pakistan takraye, har jawaab viral ban jaye! ⚡
— Sony LIV (@SonyLIV) September 10, 2025
Dekho #MenInBlue ka jawaab #DPWORLDASIACUP2025 mein, LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺#SawaalTrendingHai #JawabViralHoga #INDvPAK pic.twitter.com/SJXdcGL4CG
सनातन का अपमान और विशेष धर्म का सम्मान? लालू की दरगाह यात्रा पर भड़के यूजर, BJP ने भी घेरा
बेंगलुरु बस में महिला और ड्राइवर के बीच थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल
भाई की अमीरी देखकर सदमे में चले जाएंगे करोड़पति, कभी नहीं देखा होगा ऐसा सीन
कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक का कहर: 8 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल
इतिहास रचा: इंग्लैंड ने टी20 में 300 रन बनाकर तोड़ा भारत का रिकॉर्ड
सिक्किम में पहाड़ टूटा, भूस्खलन से मची तबाही, 4 की मौत, 3 लापता, नदियां उफान पर
एशिया कप 2025: भारत-पाक टी20 भिड़ंत में कभी नहीं बना शतक, क्या इस बार टूटेगा सालों पुराना रिकॉर्ड?
एशिया कप: क्यों भारत से हार जाता है पाकिस्तान, पूर्व पाक कप्तान ने खोला राज!
रायबरेली में राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस! क्या है सच्चाई?
ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या: शूटर का वीडियो जारी, FBI ने मांगी मदद