नेपाल की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है। जेन ज़ी के तीव्र आंदोलन ने सरकार को हिलाकर रख दिया है। मंगलवार को पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दिया, और उसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया को बंद करने के खिलाफ उठा जन आंदोलन देखते ही देखते इतना तीव्र हो गया कि इसने देश में तख्तापलट कर दिया। इसके बाद नेपाल की सड़कों पर आंदोलनकारियों ने विक्ट्री परेड निकाली और जमकर जश्न मनाया। बीते कुछ दिनों से नेपाल के युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। कई इलाकों में आंदोलन हिंसक भी हुआ।
आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवासों पर हमला किया और संसद भवन में तोड़फोड़ की तथा भवन में आग लगा दी। आंदोलनकारी सुप्रीम कोर्ट में भी घुस गए। कई पुलिस थानों पर भी हमला किया गया। आंदोलनकारियों ने सांसदों के साथ भी मारपीट की। नेपाल में सुरक्षा की खराब स्थिति को देखते हुए काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं स्थगित कर दी गईं हैं।
प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने बालकोट स्थित उनके निजी आवास में भी आग लगा दी और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड , संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक आदि के आवासों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर भी हमला किया।
प्रदर्शनकारियों ने जेन ज़ी के बैनर तले राजधानी काठमांडू के कई हिस्सों में केपी चोर, देश छोड़ो और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करो जैसे नारे लगाए। काठमांडू के कलंकी, कालीमाटी, तहाचल और बनेश्वर समेत ललितपुर जिले के च्यासल, चापागौ और थेचो इलाकों से भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक रूप से एकत्र होने पर लगे प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए छात्रों को मत मारो जैसे नारे लगाए।
सरकार ने जेन ज़ी युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार रात ही सोशल मीडिया वेबसाइटों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्जनों लोगों की मौत की जवाबदेही की मांग को लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफे के अलावा राष्ट्रीय सरकार का गठन और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है।
*#WATCH | Nepal: Protestors set the Parliament building on fire as the protest turned violent in Kathmandu.
— ANI (@ANI) September 9, 2025
The Nepali PM resigned this afternoon amid demonstrations against the Government over alleged corruption. pic.twitter.com/UG50szWE25
नेपाल में हिंसा भड़की: पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को ज़िंदा जलाया, भारत ने जारी की एडवाइजरी
हिमाचल: आपदा में माता-पिता खोने वाली 11 महीने की नीतिका से मिले मोदी, हुए भावुक
ढाई करोड़ का इनाम, 18 करोड़ की घड़ी: हार्दिक का बिंदास अंदाज़!
दीदी सिखा रहीं चोरी से गहने बचाने का अनोखा तरीका, वायरल वीडियो देख लोग हैरान!
नेपाल में फंसे गुजरात के 18 लोग, कांग्रेस सांसद गोहिल ने केंद्र से की मदद की गुहार
नेपाल में हाहाकार: पूर्व पीएम की पत्नी पर हमला, राष्ट्रपति का इस्तीफा, सेना का नियंत्रण!
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: मोदी से थरूर तक, किसने डाला वोट?
नेपाल हिंसा: भारत में हाई अलर्ट, दिल्ली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई
सहारनपुर में आटा चक्की पर मासूम से छेड़छाड़: वीडियो वायरल, क्यों मचा है बवाल?
कुत्ते के भौंकने से डरा शख्स, ट्रक ने रौंदा!