एसी या कार? अनोखे मॉडिफिकेशन ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल!
News Image

दुनिया में जब भी कुछ नया और अनोखा दिखता है, लोग उसे तुरंत अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। कुछ लोग उसे अपने फोन तक ही सीमित रखते हैं, वहीं कुछ उसे सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जहां हजारों-लाखों लोग उसे देखते हैं। जो सबसे अनोखा होता है, वह वायरल हो जाता है।

सोशल मीडिया पर आजकल एक एसी की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बताने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन जो भी है, वह अनोखा जरूर है।

एक व्यक्ति ने अपने एसी को मॉडिफाई करवाया है और उसे कार के आगे वाले हिस्से का आकार दिया है। उसने एसी को कार के फ्रंट बंपर जैसा लुक दिया है और उसे घर में ऊपर लगवा दिया है। देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह एसी है, किसी कार का आगे का बंपर ही लगता है।

एसी का ऐसा लुक पहली बार सामने आया है और इसी वजह से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह तस्वीर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Bekaarbaate नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। खबर लिखे जाने तक इसे 4 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इस एसी का लिंक भेजना मुझे भी अपने लिए लेना है।

दूसरे यूजर ने लिखा, जीएसटी क्या कम हुआ, सीधे फॉर्च्यूनर लगवा दी।

तीसरे यूजर ने लिखा, यार ये कहां मिलेगा भाई, इसकी बहुत जरूरत है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, कितना माइलेज देता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चलती कार में सनरूफ से सिर बाहर निकालने वाले बच्चे के साथ हादसा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Story 1

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: सांसद का सनसनीखेज दावा, NDA के कई सांसदों को सीपी राधाकृष्णन स्वीकार नहीं, करेंगे क्रॉस वोटिंग!

Story 1

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता: भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की, एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें रद्द

Story 1

एशिया कप 2025 का आगाज: पुराने रिकॉर्ड्स पर एक नजर

Story 1

गणेश उत्सव में लड़की के पोस्टर से मचा तहलका: ‘बांझन को पुत्री दें’

Story 1

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार!

Story 1

हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए PM मोदी का खजाना, सुक्खू सरकार को मिलेंगे 1500 करोड़!

Story 1

जेन-ज़ी विरोध: नेपाल में युवक के सीने में गोली, मची चीख़-पुकार!

Story 1

नेपाल में हाहाकार: वित्त मंत्री को दौड़ाकर पीटा, प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा!

Story 1

जेन-जेड क्रांति: संसद में आग, मंत्रियों का इस्तीफा, क्या अब PM ओली भी देश छोड़ने को तैयार?