नेपाल सरकार ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया साइटों पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस ले लिया है। इन प्रदर्शनों में कम से कम 19 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कैबिनेट की आपात बैठक के बाद यह घोषणा की। सरकार ने यह फैसला जेन जी समूह की मांगों के बाद लिया है, जिन्होंने काठमांडू में संसद के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को सोशल मीडिया साइटों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।
तीन दिन पहले, नेपाल सरकार ने फेसबुक और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाया था, क्योंकि वे पंजीकरण कराने में विफल रहीं थीं। मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे समूह से विरोध प्रदर्शन खत्म करने का आग्रह किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया जब कुछ प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें, आंसू गैस और गोलियों का इस्तेमाल किया।
फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप जैसी सोशल मीडिया साइटें सोमवार रात से फिर से चालू हो गई हैं।
इस बीच, नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शनों के मद्देनजर सीमावर्ती राज्य बिहार के सात जिलों - पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की सीमा सील कर दी गई है। सीमा पर आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को अलर्ट कर दिया गया है।
अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए जिले की सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा पार से आने-जाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एसएसबी की 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि फिलहाल बिहार से सटे नेपाल की सीमा पर शांति है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। जवान सीमा की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।
नेपाल में सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध को लेकर युवाओं और पुलिस के बीच झड़प में 19 लोगों की मौत हो गई है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को तैनात किया गया था।
*News Alert! After violent protests, Nepal government lifts ban on social media. pic.twitter.com/2LiwkVywHg
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025
जेन-जेड क्रांति: संसद में आग, मंत्रियों का इस्तीफा, क्या अब PM ओली भी देश छोड़ने को तैयार?
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किलो का IED बम सुरक्षाबलों ने किया नष्ट
नेपाल में सोशल मीडिया बैन: क्यों सड़कों पर उतरी Gen-Z, प्रदर्शन से जुड़ी हर जानकारी
नशेड़ी और अपराधी बाबाराजे जगताप: क्या अजीत दादा ने किया वो विवादस्पद फ़ोन कॉल?
नेपाल में बवाल: फेसबुक बैन पर संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, सेना तैनात!
पंजाब बाढ़: लंगर खिलाने वाले आज भूखे , सलमान ने दिखाई बिग बॉस के बाहर की हकीकत
क्रिस गेल का सनसनीखेज खुलासा: पंजाब किंग्स ने किया अपमान, डिप्रेशन में चला गया था!
खरगे का पीएम मोदी को देश का दुश्मन बताना निंदनीय: मुख्यमंत्री साय
दिल्ली: सब्जी मंडी में गिरी चार मंजिला इमारत, 14 लोग बचाए गए, कई घायल
पापा की परी को देख हाथियों के झुंड ने मोड़ा रास्ता!