काठमांडू में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ हजारों लोगों ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए और आग लगा दी।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शनकारियों ने भी पथराव किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
हिंसक झड़पों में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में हिंसा की भयावहता देखी जा सकती है। एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी भीड़ पर बंदूक तानकर गोली चलाता हुआ दिख रहा है। यह घटना संसद भवन परिसर में हुई।
दूसरे वीडियो में प्रदर्शनकारियों को संसद के गेट पर तोड़फोड़ करते और आग लगाते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग छत पर चढ़ गए और कूदकर भागने की कोशिश करते दिखे। आग लगने से संसद भवन से काला धुआं उठता नजर आया।
एक अन्य वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन की दीवार पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। उनके सामने हजारों लोग जुटे थे, जो साथ में नारे लगा रहे थे। सड़क पर अफरा-तफरी मची हुई थी और आंसू गैस के गोलों से निकला सफेद धुआं हर तरफ दिख रहा था।
हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस के जवान कम पड़ गए। संसद भवन की ओर मार्च करते प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स भी काम नहीं आए। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिसके दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।
उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान काठमांडू की सड़कों पर युद्ध जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जमकर आंसू गैस के गोले दागे। पथराव से बचने के लिए पुलिस के जवान घेरा बनाकर खड़े थे।
#WATCH | Nepal | Protest turned violent in Kathmandu as people staged a massive protest outside Kathmandu Parliament against the ban on Facebook, Instagram, WhatsApp and other social media sites, leading to clashes between police and protesters. pic.twitter.com/61D5wK3ZTB
— ANI (@ANI) September 8, 2025
बिग बॉस 19: किचन में बवाल, तान्या ने किसको दी इतनी बड़ी धमकी?
गणेश विसर्जन में आस्था का अपमान! मूर्तियों को फेंका, पैरों से रौंदा, लोगों में आक्रोश
सनरूफ से सिर निकालना पड़ा महंगा! चलती कार में लोहे के गेट से टकराया मासूम, वीडियो वायरल
यूएस ओपन में ट्रंप का स्वागत: तालियां और बू की मिली-जुली प्रतिक्रिया
वो पापा की परी है जिससे हाथी भी डरते हैं! स्कूटी देखकर कांप उठा हाथियों का झुंड - वीडियो वायरल
नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल: काठमांडू में गोली मारने के आदेश, 9 की मौत
गणेश विसर्जन में पथराव, हिंदू संगठनों पर पुलिस का लाठीचार्ज
नेपाल में बवाल: फेसबुक बैन पर संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, सेना तैनात!
राजशाही से संविधान तक: नेपाल के अशांत इतिहास में हिंसा के 5 मोड़
क्या फिर दिखेगा ऐसा चंद्रग्रहण? धरती की छाया में छिपा चाँद!