आज बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम में भारत और साउथ कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर तीन बार की विजेता भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 साल बाद यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल होने वाले हॉकी विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पहले क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, आठवें मिनट में जुगराज सिंह पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में नाकाम रहे, लेकिन पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी।
दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में एक और गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ-टाइम तक भारत ने साउथ कोरिया पर अपनी पकड़ मजबूत रखी।
तीसरे क्वार्टर में साउथ कोरिया को वापसी के लिए दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे इन्हें भुनाने में असफल रहे। दूसरी ओर, दिलप्रीत ने एक और गोल करके भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया।
चौथे क्वार्टर में अमित रोहितदास ने 49वें मिनट में गोल करते हुए भारत को 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी। साउथ कोरिया की ओर से डैन सन ने 50वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन यह सिर्फ हार का अंतर कम करने के लिए पर्याप्त था। अंत में, भारत ने 4-1 से मुकाबला जीत लिया और चौथी बार एशिया हॉकी कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
गौरतलब है कि भारत ने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि साउथ कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है।
Dominance till the very end!🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
India beat Korea 4–1 in the Final to be crowned 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/yZQbynjxDt
नवाज़ की हैट्रिक से अफगानिस्तान ढेर, पाकिस्तान ने जीती ट्राई सीरीज!
इजराइल पर हूती विद्रोहियों का ताबड़तोड़ हमला, हवाई क्षेत्र बंद!
अमेरिका में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, पुलिस के आगे गिड़गिड़ाई; वीडियो वायरल
एशिया कप 2025: बुमराह की निगाहें एक बड़ी उपलब्धि पर, बस 11 विकेट दूर!
ममूटी को जन्मदिन की बधाई: मोहनलाल ने दी शुभकामनाएं, सीएम विजयन ने बताया कल्चर आइकॉन
करोड़ों के विज्ञापनों के पीछे का राज: रोहित पवार ने फडणवीस पर उठाए सवाल
हॉकी एशिया कप जीतने के बाद हरमनप्रीत सिंह का छलका दर्द, पंजाब में बाढ़ को लेकर जताया दुख
कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन तैयार, क्लिनिकल ट्रायल में दिखाया असर
क्या बिग बॉस 19 में सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज?
हॉकी एशिया कप: भारत ने कोरिया को हराया, विश्व कप 2026 में सीधी एंट्री!