यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण कई लोगों ने जान बचाने के लिए देश छोड़ा है। लेकिन, युद्ध से बचकर अमेरिका जाने वाली एक 23 वर्षीय यूक्रेनी लड़की की ट्रेन में हत्या कर दी गई है।
23 वर्षीय इरिना ज़ारुत्स्का की एक अपराधी ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह हमला 22 अगस्त की रात को उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में लिंक्स ब्लू लाइन पर रात 10 बजे से ठीक पहले हुआ।
पिज्जेरिया की वर्दी पहने ज़ारुत्स्का रात 9:46 बजे लाइट रेल में चढ़ी और अपनी सीट पर बैठ गई। वह अपने फ़ोन पर स्क्रॉल कर रही थी।
उसके पीछे 34 वर्षीय अपराधी डेकार्लोस ब्राउन जूनियर बैठा था। पुलिस के अनुसार, चार मिनट बाद, उसने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर तीन बार वार किया।
जांचकर्ताओं ने बताया कि हमले के बाद, ज़ारुत्स्का ने अपनी गर्दन पकड़ ली और फिर अपनी सीट पर गिर पड़ी। उसे ट्रेन में ही मृत घोषित कर दिया गया।
आरोपी ब्राउन अगले स्टेशन पर उतर गया, जहाँ बाद में पुलिस ने प्लेटफ़ॉर्म के पास से चाकू बरामद किया।
चार्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस विभाग के अनुसार, हत्या के आरोप में हिरासत में लिए जाने से पहले, ब्राउन के हाथ पर लगे घाव का अस्पताल में इलाज कराया गया था।
अदालती रिकॉर्ड बताते हैं कि ब्राउन का 2011 से आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें चोरी, खतरनाक हथियार से डकैती और धमकी देने के आरोप शामिल हैं। वह घातक हथियार से डकैती के लिए पहले भी पांच साल की जेल काट चुका है।
जनवरी में, ब्राउन को 911 नंबर का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यूक्रेनी लड़की पर हमला क्यों किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जाँच जारी है।
23-year-old Iryna Zarutska escaped war in Ukraine, only to lose her life here in America. On her way home from work, she was senselessly attacked and killed. Her story won’t make headlines, and there won’t be protests in her name — but her life mattered. 🕊️ pic.twitter.com/rb57EFhy5T
— Sassy Latina (@Virgini58967394) September 6, 2025
रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव में कैबिनेट भवन तबाह, यूक्रेन ने उड़ाई रूसी पाइपलाइन
एशिया कप हॉकी: भारत ने चीन को 7-0 से धोया, फाइनल में प्रवेश!
लाबुशेन का हैट्रिक धमाका! फाइनल में पलटा मैच, रेडलैंड्स बना चैंपियन
बिहार: महिला दरोगा रोती रही, कमांडो जोड़ते रहे हाथ, शराब माफिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
आता हूं बेटा बाद में : एशिया कप के बीच गंभीर-सैमसन का वीडियो वायरल, फैंस के मजेदार रिएक्शन
मैक्स वर्स्टापेन का मोंजा में धमाका, तोड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड!
GST 2.0: अब कितनी होगी बचत? इस सरकारी वेबसाइट पर तुरंत करें चेक!
पाकिस्तान में लाइव क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाका, एक की मौत
मगरमच्छ और अजगर की खूनी जंग: कौन जीता, किसकी हुई हार? वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!
इजरायल ने अचानक बंद किया एयरस्पेस, उड़ानें स्थगित; हूती ड्रोन हमले का खतरा!