प्यार की भाषा हर कोई समझता है, चाहे इंसान हो या जानवर। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक और मानवता से भरा वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक साधु बाबा दो खूंखार भालुओं को रोटी खिला रहे हैं। अक्सर जंगल के बड़े शिकारी माने जाने वाले ये भालू, जिनसे इंसान और जानवर दूर रहते हैं, बाबा के साथ पालतू जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
साधु बाबा हाथ में रोटी लिए हुए हैं और दोनों भालू बड़े प्यार से उसे खा रहे हैं। बाबा दोनों भालुओं को प्यार भी कर रहे हैं। यह इंसान और जंगली जानवर के बीच एक अनोखी केमिस्ट्री है, जहां भालू बिल्कुल बच्चों की तरह बर्ताव कर रहे हैं।
यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है।
वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स सनातन धर्म की महिमा गा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सनातन के आगे सभी झुकते हैं। दूसरे ने लिखा, ये सिर्फ सनातन संस्कृति में ही देखने को मिलेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, यही हमारे शास्त्रों ग्रंथों में लिखा है कि ऋषियों के आश्रम में मांसाहारी पशु भी शांति और श्रद्धा से रहते थे।
वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
We don t own the Earth.pic.twitter.com/fcaJJgfViA
— Kashmiri Hindu (@BattaKashmiri) September 6, 2025
बिहार: क्लासरूम में शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना
ऐसे कौन मारता है भाई! पोलार्ड का तूफान, 10 गेंदों में 50 रन!
एशिया कप: महिला टीम ने जापान के खिलाफ टाली हार, आखिरी मिनट में नवनीत कौर का गोल
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला! मैदान में बम विस्फोट, कई हताहत
एशिया कप 2025 से पहले टी20 में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन, किसने जड़ा शतक?
फिल्म देख चीखा शख्स, पादरी ने दिया जल! द कॉन्ज्यूरिंग को लेकर खौफ का माहौल
US ओपन 2025: सबालेंका की ऐतिहासिक जीत, RCB को मिली राशि से दोगुनी प्राइज मनी!
तेजस्वी का हल्ला बोल: 20 सालों में बिहार को बर्बाद करने का आरोप, शिक्षा, कमाई, सिंचाई बदहाल
जैसा करोगे वैसा भरोगे: भैंसे ने हुड़दंग मचा रहे युवकों को सिखाया सबक!
क्या 10 दिन बाद संन्यास लेंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात से मची खलबली!