मुंबई में 34 बम लगाने की धमकी देने वाला निकला ज्योतिषी, दुश्मनी में रची साजिश
News Image

मुंबई पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। शहर को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स कोई आतंकवादी नहीं, बल्कि एक ज्योतिषी निकला!

51 वर्षीय अश्विनी कुमार नाम का यह शख्स उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उसने अपने दोस्त से पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए ये धमकी भरा मैसेज भेजा था।

अश्विनी कुमार मूल रूप से पटना (बिहार) के पाटलिपुत्र का रहने वाला है और पिछले पांच सालों से नोएडा के सेक्टर-79 में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। वह पेशे से ज्योतिषी और वास्तु कंसल्टेंट है। उसके पिता सुरेश कुमार शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं। मां प्रभावती गृहणी हैं।

अश्विनी पोस्टग्रेजुएट है, लेकिन निजी जिंदगी में उसकी काफी परेशानियां रही हैं। पत्नी अर्चना से अलगाव हो चुका है और पैसों को लेकर विवाद भी चलता रहा है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर धमकी भरा संदेश आया था। इसमें कहा गया, मुंबई में 34 ह्यूमन बम लगाए गए हैं। 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं। धमाकों में 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल होगा। हिंदुओं को निशाना बनाकर मुंबई को दहला दिया जाएगा। यह संदेश लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन के नाम से भेजा गया था।

धमकी ऐसे समय पर आई जब मुंबई में गणेश विसर्जन की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने तुरंत पूरे शहर को हाई अलर्ट पर डाल दिया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि अश्विनी कुमार का बिहार निवासी उसके पुराने दोस्त फिरोज से दुश्मनी थी। 2023 में फिरोज ने पटना के फुलवारी शरीफ थाने में अश्विनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसकी वजह से अश्विनी को 3 महीने जेल में रहना पड़ा था। इसी दुश्मनी की वजह से उसने मुंबई पुलिस को धमकी वाला मैसेज भेजा और मैसेज में फिरोज का नाम डालकर उसे फंसाने की कोशिश की।

अश्विनी के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है, जिसमें 7 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 6 मेमोरी कार्ड होल्डर, एक एक्सटर्नल सिम स्लॉट, 2 डिजिटल कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं।

अश्विनी के खिलाफ क्राइम नंबर 381/25 दर्ज हुआ है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a)(b), 351(2), 351(3), और 351(4) के तहत मामला चल रहा है।

कुल मिलाकर, मुंबई धमाका धमकी का ये मामला किसी आतंकवादी साजिश से नहीं, बल्कि दो दोस्तों की दुश्मनी और एक ज्योतिषी की खतरनाक हरकत से जुड़ा निकला।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मिलिंद सोमन ने लगाए पुश-अप, दिल्ली भाजपा ने पीएम मोदी का जन्मदिन खास बनाने की ठानी

Story 1

बरेली में 11 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार, बच्चे की मौत

Story 1

सिकंदर रजा का धमाका: कोहली और सूर्यकुमार का रिकॉर्ड ध्वस्त!

Story 1

रेमो डिसूजा ने पत्नी संग किए गणपति बप्पा के दर्शन, मुंबई के प्रसिद्ध पंडाल में की आरती

Story 1

क्या 10 दिन बाद रिटायर होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात ने मचाई खलबली!

Story 1

बिहार की धूल से भागे राहुल गांधी, मलेशिया में छुट्टियां मनाते दिखे!

Story 1

लापरवाही का नतीजा: बिना देखे दरवाजा खोला, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार!

Story 1

बाढ़ में मां की लाश, मदद की गुहार लगाता रहा मासूम: दहला देने वाला मंजर

Story 1

800 ड्रोन और 13 मिसाइलें: रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, कैबिनेट बिल्डिंग निशाना

Story 1

जैसा करोगे वैसा भरोगे: भैंसे ने हुड़दंग मचा रहे युवकों को सिखाया सबक!