वायरल फोटो: ये हैं रियल हीरो! 6 घंटे जाम में फंसकर ड्राइवर ने महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर, रैपिडो ने दिया इनाम
News Image

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों बारिश से बेहाल है। नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है, वहीं ऑफिस आने-जाने वालों को ट्रैफिक जाम और जलभराव से जूझना पड़ रहा है।

इन समस्याओं के बीच रैपिडो के ड्राइवर सूरज मौर्य हीरो बनकर उभरे हैं। उनकी संजीदगी और मानवता ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। सूरज ने गुरुग्राम में 6 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे होने के बावजूद अपनी कस्टमर को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। कंपनी ने अब सूरज को उनकी बेहतरीन सर्विस के लिए इनाम भी दिया है।

महिला ने अपने एक्स हैंडल @DeepikaBhardwaj पर @rapidobikeapp को टैग करते हुए लिखा कि, ‘मैं आपके ड्राइवर पार्टनर श्री सूरज मौर्या का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। #GurgaonTraffic की वजह से वो मेरे साथ 6 घंटे से ज्यादा समय तक रहे, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। मुझे इसी पानी में घर तक छोड़ा। उन्होंने विनम्रता से कहा कि मैडम, आप जो भी अतिरिक्त चाहें, दे दीजिएगा। वाकई कमाल है!’

हाल ही में उसी महिला ने सूरज मौर्य को उनकी सेवा के लिए पुरस्कृत किए जाने का अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, ‘देखिए किसे पुरस्कृत किया गया!!! सूरज मौर्य भाई - गुड़गांव जाम के हीरो !!! रैपिडो ने आज उन्हें कार्यालय बुलाया और उनकी कड़ी मेहनत के लिए एक उपहार दिया और उस बुरे दिन में मुझे घर छोड़ने के लिए 6 घंटे तक गाड़ी चलाने के उनके दयालु व्यवहार के लिए उन्हें जो तारीफें मिल रही हैं, उसके लिए उन्हें यह इनाम मिला।’

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल होते ही नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘वाकई बहुत बढ़िया इनाम।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आज एक्स पर सबसे ज़्यादा दिल को छू लेने वाली पोस्टों में से एक।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘सच में इसके हकदार थे। #सूरजमौर्य ने उस रात सच्ची मानवता दिखाई जब पूरा शहर जाम में फंसा हुआ था। उनके प्रयास के लिए सम्मान और @rapidobikeapp को इसे पहचानने के लिए धन्यवाद।’ एक और यूजर ने लिखा कि, ‘सच में, सूरज मौर्य जैसे लोग ही असली हीरो हैं - बिना किसी दिखावे के, वे बस दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। छह घंटे की कड़ी मेहनत और इतनी लगन, भाई को सचमुच सलाम!’

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

संजीव गोयनका को बैन कर देता और ओनरशिप छीन लेता : ललित मोदी का LSG मालिक पर तीखा हमला

Story 1

जन्मदिन पर अजय देवगन का राजसी तोहफा: 1.4 करोड़ रुपये की मर्सिडीज से चमका गैराज

Story 1

हमें सीखना चाहिए : डगआउट में कचरा साफ करते मैथ्यू हेडन का वीडियो वायरल, फैंस ने कहा- यही असली बड़प्पन है

Story 1

ईरान का सनसनीखेज दावा: क्या 24 घंटे में आसमान से गिरे अमेरिका के दो F-35 फाइटर जेट?

Story 1

क्या सड़कों पर चलना सुरक्षित है? स्कूटी सवार पर गाय का जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Story 1

आत्मसमर्पण नहीं, अब आर-पार की जंग : राघव चड्ढा का AAP नेतृत्व को खुला चैलेंज

Story 1

मालदा घेराव कांड: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज

Story 1

तपती सड़क पर मां की जान बचाने दौड़ा नन्हा फरिश्ता: वीडियो देख पत्थर दिल भी पिघल जाएंगे

Story 1

अमेरिका ने मरोड़ी ईरान की गर्दन! होर्मुज-क़ेशम आइलैंड पर भयंकर बमबारी, दहला मिडिल ईस्ट

Story 1

जब क्रिकेट के भगवान पर लगा बेईमानी का दाग: सचिन तेंदुलकर पर बैन की वो कहानी जिसने हिला दी थी दुनिया