केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष पद का प्रभार ग्रहण कर लिया। 29 वर्ष की आयु में वह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
MPCA की वार्षिक आम बैठक (एनुअल जनरल मीटिंग) में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। MPCA के सभी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
पद ग्रहण के समय महाआर्यमन सूट में नजर आए और उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेटे को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
महाआर्यमन के अध्यक्ष बनने के साथ ही सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने MPCA की कमान संभाल ली है। उनके दादा माधव राव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लंबे समय तक इस पद पर रहे हैं। माधव राव सिंधिया 1982 से 2001 तक और ज्योतिरादित्य सिंधिया 2004 से 2019 तक अध्यक्ष रहे थे।
महाआर्यमन ने अभिलाष खांडेकर की जगह ली है, जिन्होंने 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन से यह पद संभाला था।
पदभार ग्रहण करने से पहले, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन खजराना स्थित गणेश मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंत्री ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने मंदिर दर्शन की तस्वीरें भी साझा कीं।
इससे पहले, महाआर्यमन सिंधिया ग्वालियर डिवीजन के उपाध्यक्ष थे और उन्होंने मध्य प्रदेश लीग को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।
महाआर्यमन ने दून स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ संगीत का भी शौक है।
*ॐ सिद्धिविनायकाय नमः
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 2, 2025
आज इंदौर प्रवास का शुभारम्भ खजराना गणेश मंदिर में सिद्धिविनायक प्रभु के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ किया।
हर शुभ कार्य से पूर्व प्रभु का आशीर्वाद लेना न केवल हमारी परंपरा, बल्कि मेरी पारिवारिक विरासत और व्यक्तिगत आस्था का भी अभिन्न हिस्सा है।
विघ्नहर्ता… pic.twitter.com/PMjhyuwh2s
वाराणसी: चोलापुर में विशाल अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगलने की कोशिश की, मची अफरा-तफरी
खेसारी लाल यादव का विवादित वीडियो वायरल: लड़की को गले लगाकर बोले आपतिजनक बात!
ChatGPT ठप! यूजर्स को नहीं मिल रहे जवाब, एक्स पर शिकायतें
भारत से रूस के रिश्तों का सम्मान: पुतिन से मिलकर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ
जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डाका, फायरिंग और दुकानदार की पिटाई, सीसीटीवी में कैद वारदात!
पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, किसान बेहाल, राज्य आपदा प्रभावित घोषित
अपनी हरी भरी ट्रेन से 20 घंटे का सफर तय कर चीन पहुंचे किम जोंग उन, जानिए इस शाही सवारी की खासियत
छत से कूदी महिला, पति ने अस्पताल ले जाने की बजाय पीटा; मरने दो इसे
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को किया तहस-नहस...एशिया कप से पहले औकात दिखाई, 5 दिन में ही लिया बदला
अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता दर्ज