प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात साल बाद चीन दौरा, वैश्विक राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे में मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच लगभग 50 मिनट तक चली बैठक ने भारत-चीन संबंधों के नए समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मोदी ने बैठक में आतंकवाद को सबसे बड़ा वैश्विक खतरा बताते हुए चीन से सहयोग की अपील की। शी जिनपिंग ने भी भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता जताई।
पीएम मोदी ने जिनपिंग को भारत में आयोजित होने वाले ब्रिक्स 2026 समिट में आमंत्रित किया है।
जून 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद रिश्तों में आई खटास को कम करने की दिशा में मोदी का यह पहला बड़ा कूटनीतिक कदम है।
यह यात्रा जापान यात्रा के बाद हुई, जहां से वे सीधे चीन के तियानजिन शहर पहुंचे। यह दौरा सीमा विवाद, एशिया में शक्ति संतुलन और वैश्विक आतंकवाद पर भारत की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास है।
इस साल का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट चीन के तियानजिन में आयोजित किया गया, जिसमें एशिया, मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया के 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल हुए।
मोदी ने SCO समिट के दौरान नेपाल के पीएम के.पी. ओली, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्त तोकायेव, मिस्र के पीएम मुस्तफा मदबौली और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की।
इन बैठकों का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।
भारत ने आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए चीन से सहयोग मांगा है। देखना होगा कि क्या चीन पाकिस्तान जैसे देशों पर कड़ा रुख अपनाकर भारत का साथ देगा।
मोदी का यह दौरा न सिर्फ भारत-चीन रिश्तों में नई शुरुआत का संकेत देता है बल्कि एशिया की राजनीति में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाता है। ब्रिक्स 2026 और SCO समिट जैसी वैश्विक बैठकों में भारत की भूमिका भविष्य के कूटनीतिक समीकरण तय करने में अहम साबित हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के आधिकारिक स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025
(तस्वीरें: ANI/DD) pic.twitter.com/Uzk6XMg3b9
अमित शाह पर बयान: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR
इंडियन एयरफोर्स का एक पहिए वाला अद्भुत बचाव: दुनिया देखती रह गई!
पवन कल्याण ने अल्लू अर्जुन के घर जाकर जताया शोक
1396 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: भुवनेश्वर में ED का छापा, 10 लग्जरी कारें और 3 सुपरबाइक्स जब्त
दिग्वेश राठी से लड़ाई पर नितीश राणा का खुलासा: कोई छेड़ेगा तो चुप नहीं बैठूंगा!
हाथी की ताकत देख दंग रह जाएंगे, सूंढ़ से तिनके सा गिरा दिया पूरा पेड़!
मराठा आरक्षण: क्या सबका साथ सिर्फ एक नारा है? लोकसभा में चर्चा क्यों नहीं कराती बीजेपी?
गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में! क्या धोनी बनेंगे टीम इंडिया के मेंटर?
गलवान और ऑपरेशन सिंदूर : मोदी के चीन दौरे पर कांग्रेस का तीखा हमला
गर्व से कहो ये स्वदेशी है: पीएम मोदी का देश को स्वदेशी अपनाने का संदेश