ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। जहां एक तरफ निक्की की बहन कंचन ने पति विपिन और उसके परिवार पर दहेज के लिए निक्की को जलाने का आरोप लगाया है, वहीं अब निक्की की भाभी मीनाक्षी ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
मीनाक्षी का कहना है कि उन्हें निक्की के परिवार द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि निक्की के माता-पिता, बहन कंचन और भाई रोहित उनके साथ मारपीट करते थे। मीनाक्षी ने यह भी दावा किया कि निक्की ने खुद ही आग लगाई थी और विपिन निर्दोष है।
एक इंटरव्यू में मीनाक्षी ने बताया कि शादी के एक हफ्ते बाद ही उनके दहेज में दी गई कार को बेच दिया गया और कहा गया कि यह बेकार है, उन्हें तो स्कॉर्पियो चाहिए थी। इसके बाद उनके साथ मारपीट की जाती थी। मीनाक्षी के अनुसार, उन्हें अधमरी हालत में उनके घरवाले लेकर आए थे और पुलिस ने उन्हें कैद से छुड़ाया।
निक्की की बहन कंचन का आरोप है कि उन्हें 36 लाख रुपये और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि 21 अगस्त की रात को उनके साथ मारपीट की गई और उनसे कहा गया कि एक के लिए तो दहेज मिल गया, दूसरी का क्या? अब तुम मर जाओ। हम दोबारा शादी कर लेंगे। कंचन ने यह भी आरोप लगाया कि निक्की को आग लगा दी गई थी और उन्हें बचाने की कोशिश करने के बावजूद वह असफल रहीं।
यह पूरी घटना 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
*#WATCH | Greater Noida: Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati says, ... I have no remorse. I haven t killed her. She died on her own. Husband and wife often have fights, it is very common... pic.twitter.com/YrPFaYARuY
— ANI (@ANI) August 24, 2025
2 गेंद, 2 बल्लेबाज बोल्ड: उमरान मलिक का तूफानी कमबैक, क्या होगी टीम इंडिया में वापसी?
जाको राखे साईंया! हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाले 25, फिर ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत
वायरल वीडियो: बाज यूं ही नहीं कहलाता पक्षियों का राजा, झरने से पानी पीना कबूतरों के वश की बात नहीं
इतने ज़्यादा टैरिफ़ लगा दूंगा कि सिर घूम जाएगा : ट्रंप की भारत को धमकी, बिगड़ेंगे और रिश्ते!
बिहार में स्टालिन-तेजस्वी साथ दिखे, सम्राट चौधरी ने कहा - बिहारियों और सनातन को गाली देने वालों को लालू परिवार...
गांव में दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी जनता : प्रशांत किशोर का कांग्रेस-महागठबंधन पर तीखा हमला
हिमाचल में हाईवे नदी में तब्दील, ब्यास ने टोल प्लाजा को किया जलमग्न
सरकारी नौकरी का तोहफ़ा: मध्य प्रदेश में 2.5 लाख पदों पर भर्ती का ऐलान!
बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! तुरंत करें आवेदन
40-50 साल तक BJP सरकार? राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप - वोट चोरी से शाह का मास्टरप्लान!