केरल क्रिकेट लीग 2025 में संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोल रहा है। कोच्चि ब्लू टाइगर्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने थ्रिस्सूर टाइटंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली।
सैमसन ने इस मुकाबले में 89 रन बनाए। उनकी पारी में एक ऐसा पल आया जब उन्होंने एक गेंद पर 13 रन ठोक दिए।
पारी के पांचवें ओवर में 27 वर्षीय गेंदबाज सिजोमन जोसेफ को सैमसन ने निशाने पर लिया। ओवर की चौथी गेंद को उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मारा।
अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया, जिसके चलते सैमसन को अगली गेंद फ्री हिट मिली। फ्री हिट पर भी सैमसन ने छक्का जड़ दिया। इस तरह एक लीगल गेंद पर 13 रन बने।
हालांकि, सैमसन शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। अपनी 46 गेंदों की पारी में उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 193 का रहा।
सैमसन की इस शानदार पारी की बदौलत कोच्चि की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए।
पिछले मुकाबले में भी सैमसन ने एरीज कोल्लम सेलर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 121 रन की शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 7 छक्के और 14 चौके लगाए थे। उनकी उस पारी की मदद से कोच्चि की टीम ने 237 रन का विशाल लक्ष्य हासिल किया था।
One ball. Two sixes. Thirteen runs. Only Sanju Samson things. 💥#KCLSeason2 #KCL2025 pic.twitter.com/AMAGRIqWyk
— Kerala Cricket League (@KCL_t20) August 26, 2025
सांड का जानलेवा हमला, मसीहा बनकर आया शख्स!
हुंडई की छोटी इलेक्ट्रिक वाहन की तैयारी, IAA डेब्यू से पहले टीज़र जारी
अब मजदूरों की मजदूरी भी खतरे में! दीवार तोड़ता रोबोट, वीडियो हुआ वायरल
अखिलेश यादव ने इकरा हसन को थमाए 100 रुपये, सांसद हुईं शरमा
वैष्णो देवी में कहर: भूस्खलन से 31 की मौत, राहत कार्य जारी
रवि तेजा और श्रीलीला की मास जथारा की रिलीज स्थगित, जानिए क्या है कारण
विश्वगुरु बनने के लिए ही डॉ. हेडगेवार ने की थी संघ की स्थापना: मोहन भागवत
कुत्ते के भौंकने से शेरनी की हवा टाइट, जंगल की रानी ने टेके घुटने!
जेब में रखे फोन में लगी आग, बाल-बाल बचा सोता हुआ शख्स!
निक्की हत्याकांड: चिता को मुखाग्नि देते ससुर का वीडियो, क्या बहन का आरोप झूठा?