एक सोसायटी के पार्क में खेलते हुए एक बच्चे पर दो कुत्तों ने हमला कर दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
वीडियो में एक बच्चा झूले पर बैठा खेल रहा है। अचानक, दो कुत्ते वहां आते हैं और उनमें से एक सीधे बच्चे पर झपट पड़ता है, उसके पैर को पकड़ लेता है। कुत्ते ने इतनी मजबूती से पैर पकड़ा कि बच्चा झूले से नीचे गिर पड़ा और डर के मारे चीखने लगा।
बच्चे की चीख सुनकर पास में खेल रहे अन्य बच्चे उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन डर के कारण वे भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। तभी एक युवक वहां पहुंचा और हाथ में डंडा लेकर कुत्तों को भगाने लगा। युवक ने काफी कोशिश की, लेकिन कुत्ता बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं था।
युवक ने आखिरकार जोर लगाकर कुत्ते को अलग किया और बच्चे को छुड़ाया। गनीमत रही कि बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि बच्चे को चोटें आईं और वह काफी सहम गया।
यह पूरी घटना सोसायटी की एक बिल्डिंग में खड़े शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कहां का है, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
अब तो बच्चों को पार्कों में भी भेजना ख़तरनाक हो गया है। pic.twitter.com/5xbvtlC0Z9
— Davinder Pal Singh 幸王 دیویندر سنگھ ਦਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰ (@dpsingh1313) August 24, 2025
मध्य प्रदेश में कुदरत का कहर: ग्वालियर-बैतूल में ओलों की चादर, 45 जिलों के लिए हाई अलर्ट
मुझे गिरफ्तार करने के लिए इंदिरा-राजीव और राहुल को लेना होगा दूसरा जन्म , हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर वार
महज़ 15 सेकेंड में कुत्ते का खूनी खेल, 4 लोगों को बनाया शिकार
क्या भारत-बांग्लादेश क्रिकेट के बीच जमी बर्फ पिघलेगी? ढाका की हाई-प्रोफाइल मीटिंग ने दिए ये संकेत
एक ने पकड़ा पैर, दूसरे ने बरसाए डंडे : मदरसे में मासूम की बर्बर पिटाई का वीडियो वायरल
राघव चड्ढा का पलटवार: मैं संसद में हंगामा नहीं, असर डालने जाता हूं
मोहम्मद सिराज का हैरान करने वाला कैच, कैसे बदल गया विकेट छक्के में?
गैस की किल्लत पर आप का सरकार से तीखा सवाल: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है, तो लोग लाइनों में क्यों?
केरोसिन आया नहीं, स्टोव ने पकड़ी आग: दिल्ली में 250 रुपये का स्टोव अब 9000 तक पहुंचा
वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी का इमोशनल दांव, क्या बंगाल चुनाव में काम आएगा ये भावनात्मक कार्ड ?