चंबा जिले में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। डलहौजी के तलाई में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी गुनियाला गांव तक पहुंचा, जहां इसने भारी तबाही मचाई।
गुनियाला गांव में नाले में आई बाढ़ में तीन से चार चौपहिया वाहन और कुछ दोपहिया वाहन बह गए। बिजली के ट्रांसफार्मर, खंभे और तारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे गांव में डर का माहौल है।
तलाई में बाढ़ में एक इमारत भी बह गई। बनीखेत के नाले भी उफान पर हैं, जिससे आसपास के घरों में पानी और कीचड़ घुस गया है। तलाई में एक जंजघर भी बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आ गया।
भूस्खलन के कारण डलहौजी के सुभाष चौक से गांधी चौक की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। देवीदेहरा रॉक गार्डन में नाले में आई बाढ़ से एक पुल ढह गया और श्मशान घाट भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे आसपास के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।
चंबा-पठानकोट एनएच बाथरी के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है, जिससे हजारों मणिमहेश यात्री और अन्य लोग फंस गए हैं। चंबा के घोल्टी में नाले में बाढ़ आने से मोहल्ले में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंबा के हरदासपुरा मिंडा में एक रसोईघर में पानी घुसने से नुकसान हुआ है।
चंबा-भरमौर एनएच सहित कई मुख्य और संपर्क मार्गों पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। चंबा भरमौर एनएच लाहड़ के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद है। चंबा-भटियात वाया जोत, चंबा-खजियार वाया गेट, चंबा-तीसा, शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू तथा तुनुहट्टी-लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग भी भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हैं।
जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें और किसी भी प्रकार की आपदा आने पर पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।
*डलहौजी में बादल फटने से आई बाढ़... pic.twitter.com/5Fql8ziGAW
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 24, 2025
गुस्से से लाल हाथी ने सड़क पर पलटा ट्रक, वीडियो वायरल!
क्या पुतिन के साथ जेलेंस्की भी आएंगे भारत? पीएम मोदी का क्या है एजेंडा?
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने चलाई बाइक, सुरक्षाकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़
ढह गई भारत की एक और दीवार: चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास
ऐसी बेरहमी! मालिक ने नौकर पर छोड़ा शेर, डर से कांप उठा शख्स
आलिया-रणबीर के 250 करोड़ के आलीशान बंगले की पहली झलक!
शुभमन गिल चोटिल, एशिया कप से बाहर; नए कप्तान और उपकप्तान घोषित!
ऊंट को डंडे से पीटना पड़ा भारी, जानवर ने सिखाया ऐसा सबक!
पुजारा के संन्यास पर थरूर ने उठाए सवाल, पत्नी का जिक्र क्यों?
संजू सैमसन के लिए मुश्किल! शुभमन गिल की वापसी से प्लेइंग XI में जगह खतरे में?