बलिया में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बिजली विभाग के दफ्तर में भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह ने अधीक्षण अभियंता (एसई) लाल जी सिंह की जूतों से पिटाई कर दी।
अचानक हुए हमले से एसई लाल जी सिंह सकते में आ गए। दफ्तर में अफरातफरी मच गई। भाजपा नेता के साथ आए लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया।
अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुन्ना बहादुर सिंह भाजपा के मंडल महामंत्री रह चुके हैं।
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सिविल लाइन स्थित कार्यालय में हुई।
अधीक्षण अभियंता लाल सिंह अपने कार्यालय में बैठे थे। कुछ लोग पहुंचे और बिजली की समस्या को लेकर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भाजपा नेता ने जूता निकालकर एसई के सिर पर मारना शुरू कर दिया।
मौजूद कर्मचारियों और भाजपा नेता के साथ आए लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
अधीक्षण अभियंता ने आरोप लगाया है कि मुन्ना बहादुर सिंह ने बिना किसी समस्या के गाली-गलौज करते हुए जूते से हमला किया। उन्होंने सरकारी कागजातों को नुकसान पहुंचाया और सामान तोड़ दिए।
वहीं, मुन्ना बहादुर सिंह का आरोप है कि कई दिनों से बिजली आपूर्ति की समस्या थी। इस बारे में 10-12 लोग पत्रक देने गए थे। इस दौरान एसई ने गाली-गलौज करने के साथ ही कर्मचारियों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया।
एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि एसई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।
अधीक्षण अभियंता लाल सिंह ने बताया कि कार्यालय में सीसीटीवी लगा है, लेकिन कुछ दिनों से खराब है।
*बलिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली खराब होने की समस्या लेकर अधीक्षण अभियंता से मिलने पहुंचे भाजपा नेता ने आपा खो दिया। दफ्तर के अंदर ही अधीक्षण अभियंता की जूते से पिटाई शुरू कर दी। अधीक्षण अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। pic.twitter.com/DoM6O5j9aM
— yogesh hindustani (@yogeshhindustan) August 23, 2025
VIDEO: खतरे में पुल! सैलाब से झुका ब्रिज, अटकी लोगों की सांसें
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में दीवार जैसा प्रदर्शन, भारत को दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जिताई
राहुल गांधी की पप्पू यादव को सलाह: वजन और पेट कम कीजिए!
सरकारी खजाने से लंदन यात्रा: पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार, थरूर ने जताई चिंता
एशिया कप 2025: अफगानिस्तान ने घोषित किया धाकड़ स्क्वाड, राशिद खान होंगे कप्तान!
एशिया कप 2025: संन्यास से लौटे नवीन-उल-हक, राशिद खान को कमान!
मार देंगे BJP वाले, जेल जाएंगे हम लोग - पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश का पलटवार
राहुल गांधी की शादी पर टिप्पणी: तेजस्वी ने चिराग को दी शादी की सलाह, राहुल ने कहा, यह मुझ पर भी लागू होता है!
एशिया कप से पहले टीम इंडिया में शोक की लहर, स्टार खिलाड़ी का दुखद निधन
क्यों पुजारा जैसे क्रिकेटर को नसीब नहीं हुआ फेयरवेल मैच? सोशल मीडिया पर लेना पड़ा संन्यास