दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह उस समय हमला हुआ जब वे सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी, खासकर महिलाएं, कैसे सुरक्षित रह सकती हैं?
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है।
जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा, लेकिन अचानक उसने हमला करने की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार, हमलावर लगभग 35 साल का है और उसके हाथ में कुछ कागज थे। उसने पत्थर जैसी किसी चीज से हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद मुख्यमंत्री जमीन पर गिर गईं।
मुख्यमंत्री फिलहाल मेडिकल निगरानी में हैं। हमलावर को मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम और वहां मौजूद लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच जारी है। दिल्ली के सीएमओ ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह बर्दाश्त नहीं होता कि एक मुख्यमंत्री जनता के बीच कितने घंटे रहती हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी हमले की निंदा की है और पुलिस जांच का इंतजार करने की बात कही है।
*#WATCH | On an attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai at CM Residence, Delhi Congress chief Devender Yadav says, This is very unfortunate. CM leads the entire Delhi, and I think that the more such incidents are condemned, the less it is. But this incident also exposes… pic.twitter.com/TJ2jOsx9jc
— ANI (@ANI) August 20, 2025
पहले दराज, फिर जेब: SDM रिश्वत लेते CCTV में कैद, DM ने छीना चार्ज
लखनऊ में कार से बच्चों को रौंदा, बेटे की जगह बाप बना ड्राइवर!
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़! जनसुनवाई में हंगामा
बारिश के बीच बिजली गुल होने से मुंबई मोनोरेल खराब, यात्रियों का रेस्क्यू
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने, आवास की रेकी करते दिखा
आंटी का अनोखा डांस! सगाई में फायर गन से मचाया धमाल, जान बचाकर भागे लोग
मुंबई में आफत की बारिश: 24 घंटे में 6 की मौत, थमी ट्रेनों और विमानों की रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से की सौजन्य भेंट
रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर कांग्रेस का BJP पर आरोप, AAP ने की निंदा
ऊंचाई से चढ़ने में मदद, फिर अचानक धक्का! वीडियो देख कहेंगे - ये क्या हो रहा है?