शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए खास होता है। वे मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। खासकर जब दूल्हा-दुल्हन डांस करने लगें, तो माहौल ही बन जाता है।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इस वीडियो में दूल्हे के मस्तमौला अंदाज पर दुल्हन भारी पड़ती है।
वायरल वीडियो में दूल्हा मेहमानों के बीच नाच रहा है और उसे इस बात की परवाह नहीं है कि लोग उसे देख रहे हैं। वह अपने नाचने में पूरी तरह मगन है और नाचते-नाचते अपनी दुल्हन के पास पहुंच जाता है।
फिर जो होता है, वह देखने लायक है। दुल्हन भी ठुमके लगाती है, लेकिन जब उसे लगता है कि उसकी चप्पल मुसीबत बन रही है, तो वह उसे निकाल देती है। इसके बाद वह बेफिक्र होकर ताबड़तोड़ ठुमके लगाती है और अपने दूल्हे के साथ जबरदस्त डांस करती है।
दूल्हा और दुल्हन का यह डांस वाकई कमाल का है, जो अब चर्चा में है। इस वीडियो को 24000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे ‘रब ने बना दी जोड़ी’ बता रहे हैं।
मटक-मटक कर नाच रहा था दूल्हा फिर दुल्हन ने चप्पल निकाली............
— Eshika (@syadvada169665) August 19, 2025
फिर जो हुआ वह देखने लायक था। pic.twitter.com/U5PwAfRv5W
महिला वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित: हरमनप्रीत कप्तान, शेफाली बाहर!
मुख्यमंत्री पर हमला: आरोपी की मां का दावा, मेरा बेटा राजनीति नहीं, जानवरों से जुड़ा है
ऑपरेशन सिंदूर: NCERT का विशेष मॉड्यूल, स्कूली किताबों में पहलगाम हमले का जिक्र
रूस का ट्रंप को जवाब: भारत को तेल पर 5% छूट का प्रस्ताव, बाजार खुला
पहले शिकायत लहराई, फिर चिल्लाकर मारा थप्पड़: सीएम आवास पर हमले का आँखों देखा हाल
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने पर बी. सुदर्शन रेड्डी की पहली प्रतिक्रिया
वर्ल्ड कप 2025: 15 सदस्यीय टीम घोषित, RCB-DC के 5, MI के 3 खिलाड़ी शामिल!
मुंबई में मॉल का प्रवेश द्वार बना स्विमिंग पूल, बच्चे तैरते दिखे!
कुर्सी जाएगी! शाह के बिल पर संसद में कोहराम, सांसदों ने फाड़ी कॉपी, गृह मंत्री पर फेंके टुकड़े
फाटक बंद, शख्स ने कंधे पर उठाई 112 किलो की बाइक, रेलवे ट्रैक पार!