वायरल वीडियो: यहां पानी में दौड़ती हैं ट्रेनें, देखकर नहीं होगा विश्वास!
News Image

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यातायात बुरी तरह प्रभावित है और रेल सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो ट्रेनें पानी में चलती हुई दिखाई दे रही हैं। भारी बारिश के कारण पटरियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं, और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

रात भर लगातार बारिश के कारण, मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसके चलते उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पटरियों पर पानी भर जाने के कारण लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है और सड़कों के जलमग्न होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाओं के मार्ग में कुछ स्थानों पर परिवर्तन किया गया है।

मध्य रेलवे ने भारी बारिश के बाद पटरियों पर पानी भर जाने के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और कुर्ला स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन पर अपनी लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी हैं। कुर्ला और सायन स्टेशन के बीच मुख्य लाइन पर भी रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण सेवाएं स्थगित कर दी गईं हैं।

भारी बारिश से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों में छह लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों लोग विस्थापित हुए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड अलर्ट चेतावनी के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कोंकण क्षेत्र के सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है, जो पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के संस्थानों पर लागू है।

भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। मुंबई हाई कोर्ट में भी कामकाज दोपहर 12.30 बजे तक ही हुआ, जबकि आम तौर पर अदालत में कामकाज सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलता है।

आईएमडी ने अगले दो दिन तक मुंबई सहित कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मराठवाड़ा और विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां इस सप्ताह के अंत में बारिश की तीव्रता घटकर येलो अलर्ट में तब्दील हो सकती है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उत्तराखंड का खूनी गांव अब कहलाएगा देवी ग्राम !

Story 1

KBC 17 को मिला पहला करोड़पति, दोस्तो को बनाया था शो के नाम पर उल्लू!

Story 1

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर!

Story 1

सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, खरगे ने किया ऐलान

Story 1

आसमान से गिरी रहस्यमयी मशीन, छत्तीसगढ़ के गांव में हड़कंप

Story 1

प्रेमी के साथ रंगें हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति ने किया कन्यादान!

Story 1

आला हजरत उर्स में बवाल: चादर जुलूस के विरोध पर पुलिस का लाठीचार्ज

Story 1

क्या फाइटर जेट से भी ज्यादा जगह है अंदर? पीएम मोदी का सवाल, अंतरिक्ष यात्री का खुलासा

Story 1

एशिया कप टीम में यशस्वी स्टैंडबाय, तो श्रेयस अय्यर क्यों बाहर? अगरकर ने खोला राज

Story 1

वाह! लंदन में मुस्लिम बेटियों ने लहराया तिरंगा, पाकिस्तानियों को चटाई धूल!