बाढ़ प्रबंधन का निरीक्षण: सीएम ने कहा, चिंता की बात नहीं, हम आपके साथ
News Image

दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यमुना बाजार क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

सुबह कुछ समय के लिए यमुना का जलस्तर 206 मीटर को छूने की संभावना थी, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, उन्होंने कहा। यह इलाका यमुना के फ्लड प्लेन का लो-लाइन क्षेत्र है इसलिए पानी यहां तक पहुंचा। दिल्ली में बाढ़ जैसी कोई भी स्थिति नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कंट्रोल रूम से लगातार हालात की निगरानी की जा रही है। राहत और बचाव दल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके।

आज सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.79 था। हथनी कुंड बैराज से 38361 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 68230 क्यूसेक और ओखला बैराज 91212 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

दिल्ली पुलिस और डीडीएमए की राहत बचाव टीमों ने यमुना के किनारे की झुग्गियों में सर्च ऑपरेशन चलाया। प्रशासन ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र से सभी को बाहर निकाला।

पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी के पास बंध रोड पर बने केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे यमुना के जलस्तर की निगरानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दिल्ली बोट क्लब में करीब 24 नौकाएं, गोताखोर, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। राहत और बचाव कार्यों के लिए 14 अहम जगहों पर नावों की तैनाती की गई है।

यमुना का पानी मुख्य सड़कों तक न पहुंचे और ट्रैफिक प्रभावित न हो, इसके लिए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रेगुलेटर्स को पूरी तरह चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। 15 वायरलेस स्टेशन स्थापित हैं जो यमुना के जलस्तर, जलभराव की निगरानी कर रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अंगूठी की जंग! दूल्हा-दुल्हन में हुई हाथापाई, अंत में दुल्हन ने मारी बाज़ी

Story 1

तेजस्वी लाइन से भटके, समय बर्बाद कर रहे: तेज प्रताप का बड़ा बयान

Story 1

कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10,000 करोड़ रुपये के दो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी

Story 1

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद, रेड अलर्ट जारी

Story 1

क्या फाइटर जेट से भी ज्यादा जगह है अंदर? पीएम मोदी का सवाल, अंतरिक्ष यात्री का खुलासा

Story 1

ट्रंप में है ताकत, रूस को झुका सकते हैं: जेलेंस्की का बड़ा दावा

Story 1

फौजी को बांधकर पीटने वालों पर योगी का एक्शन, अधिकारियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Story 1

मासूम पर कुत्तों का हमला: माँ ने यमराज से लड़कर बचाई जान, उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना

Story 1

कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया?

Story 1

बॉक्स ऑफिस पर धमाका: कुली 200 करोड़ पार, वॉर 2 भी करीब!