एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का सड़क किनारे खड़ा होकर ऊपर आसमान की तरफ देखता है।
सबसे पहले एक लड़की उसे देखकर रुकती है और वह भी आसमान की तरफ देखने लगती है कि लड़का क्या देख रहा है।
फिर एक और लड़की और एक लड़का आकर रुकते हैं। देखते ही देखते कई लोग जमा हो जाते हैं और सभी आसमान में कुछ खोजने लगते हैं।
तभी वह लड़का अचानक छींकता है और वहां से चुपचाप निकल जाता है।
सबसे पहले रुकी हुई लड़की को समझ आता है कि उन्हें बेवकूफ बनाया गया है और वह हंसते हुए लड़के को मारने के लिए दौड़ती है।
वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Agayatbandhu711 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, कुछ पाने के लिए इंतजार तो करना ही पड़ता है।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, हमला अचानक हुआ था, इसलिए कुछ समझ नहीं आया।
दूसरे यूजर ने लिखा, बेवकूफ लोगों की कमी नहीं है, एक ढूंढो तो हजार मिलते हैं।
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, मैंने तो समझा कि ऊपर से कृपा बरसेगी।
कुछ पाने के लिए इंतज़ार तो करना ही पड़ता है। pic.twitter.com/5nnyMrAvcy
— अज्ञातबंधु ⚜️ (@Agayatbandhu711) August 18, 2025
तुमने कपड़े नहीं बदले...? : जेलेंस्की ने काले सूट पर सवाल पूछने वाले पत्रकार को किया ट्रोल
नप जाओगे मिश्रा जी, तुम कप्तान नहीं हो : फौजी की पिटाई पर बीजेपी नेता संगीत सोम एसपी पर बरसे
ज्यादा दिन आप कूद नहीं पाएंगे : खुलेआम गुंडई पर उतरे तेज प्रताप यादव, वायरल फोटो पर जमकर लगाई दहाड़
तेजप्रताप की तेजस्वी को नसीहत: जयचंदों से सावधान रहें
एक बाइक, दो बीवियां और आधा दर्जन बच्चे! वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश
युद्ध नहीं रुका तो रूस होगा तबाह: ट्रंप सहयोगी की धमकी
मेरठ टोल प्लाज़ा पर पीटे गए सेना के जवान की हालत स्थिर, 6 गिरफ्तार
इंसानियत शर्मसार! तड़पती रही युवती, लूटता रहा दरिंदा
फौजी को बांधकर पीटने वालों पर योगी का एक्शन, अधिकारियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
लापता पायलट शिवांगी सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे एयर चीफ मार्शल? पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया